|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कागज जैसी पतली परतों वाला माहिम हलवा, जिसका नाम मछली से और इतिहास कैंडी से जुड़ा है

मुंबई के माहिम इलाके में मिलने वाला मशहूर माहिम हलवा अपनी बेहद पतली, कागज जैसी परतों के लिए जाना जाता है। इस मिठाई की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम मछली से जुड़ा है और इसके बनने की कहानी की शुरुआ

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कागज जैसी पतली परतों वाला माहिम हलवा, जिसका नाम मछली से और इतिहास कैंडी से जुड़ा है
📷 NRI Post Hindi Desk

मुंबई के माहिम इलाके में मिलने वाला मशहूर माहिम हलवा अपनी बेहद पतली, कागज जैसी परतों के लिए जाना जाता है। इस मिठाई की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम मछली से जुड़ा है और इसके बनने की कहानी की शुरुआत तुर्की की एक कैंडी से हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यह डिश पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी है। इस मिठाई को बनाने की नींव माओजी जोशी नाम के एक शख्स ने रखी थी, जिन्होंने काम की तलाश में गुजरात के द्वारका से मुंबई तक का सफर तय किया था। इस कारोबार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का श्रेय उनके बेटे गिरिधर जोशी को जाता है, जो शुरू में सिर्फ मोहनथाल और लड्डू बेचा करते थे। कहा जाता है कि एक बार तुर्की के किसी यात्री ने उन्हें लोकुम नाम की कैंडी का स्वाद चखाया, जिसके बाद गिरिधर एक अलग मिठाई बनाने में जुट गए और इस मिठाई को इन्वेन्ट करने में उन्हें करीब बीस साल लग गए। आखिरकार दूध की पतली परत से माहिम हलवे का आविष्कार हुआ, जिसे दूध के साथ इलायची, चीनी, देसी घी, फूड कलर और मेवों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। दरअसल, मुंबई के माहिम इलाके में ब्लैक पोमफ्रेट मछली का स्थानीय नाम हलवा है, और कहा जाता है कि एक दिन जब किसी मछुआरन ने इस मिठाई को चखा तो उसने कहा कि इसका स्वाद हलवा मछली से भी स्वादिष्ट है, तभी से इस मिठाई को माहिम हलवा कहा जाने लगा और इसी नाम से यह दुनियाभर में मशहूर हो गई। इसकी महीन परतों की वजह से इसे पेपर हलवा और मुंह में घुल जाने के चलते आइस हलवा भी कहा जाता है, जो आज मुंबई की पहचान बन चुका है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!