|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

काजल और नीलम ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, भारत का बढ़ाया मान

प्रेट्र, अस्ताना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की दो युवा महिला पहलवानों ने इतिहास रच दिया है। 18 साल की काजल धचोक और नीलम सरोही ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में रजत पदक जीतकर भारत का नाम पू

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
काजल और नीलम ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, भारत का बढ़ाया मान
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रेट्र, अस्ताना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की दो युवा महिला पहलवानों ने इतिहास रच दिया है। 18 साल की काजल धचोक और नीलम सरोही ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में रजत पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। दोनों पहलवानों को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वे स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उनके रजत पदक ने भारतीय कुश्ती के लिए एक नई उपलब्धि को जन्म दिया है। बुधवार को महिला 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारतीय पहलवान नीलम सिरोही को जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि के साथ ही नीलम अंशु मलिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सुसाकी ने अपने शानदार अभियान के दौरान पूरे टूर्नामेंट में एक भी अंक नहीं गंवाया और पहले पीरियड के समाप्त होने से ठीक पहले 26 वर्षीय नीलम को चित करके अपना पांचवां विश्व खिताब जीता। टोक्यो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी कुश्ती की सबसे सफल पहलवानों में से एक मानी जाती हैं, हालांकि 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत की विनेश फोगाट के हाथों मिली हार उनके दबदबे वाले करियर में एक झटके के रूप में देखी गई थी। नीलम के इस प्रदर्शन को भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पहले अंशु मलिक ने वर्ष 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। नीलम ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, और इसके साथ ही वह पहली बार एक ही विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के मुकाबलों में पहुंचने वाली दो भारतीय महिला पहलवानों में शामिल हो गईं। दूसरी ओर 76 किग्रा वर्ग में काजल ने रजत पदक जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। काजल स्वर्ण पदक के बेहद करीब थीं और एक समय मुकाबला 4-4 की बराबरी पर था, लेकिन आखिरी के 30 सेकंड में उन्होंने चार अंक गंवा दिए और स्वर्ण जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद काजल का नाम इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि वह हेवीवेट कैटेगरी में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की पहली पहलवान बन गईं। नीलम और काजल ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है और दोनों से आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!