|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कार्तिक पूर्णिमा 2026: 24 नवंबर को मनाया जाएगा पर्व, जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ समय

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह पवित्र नदियों में डुबकी लगाने, भगवान विष्णु की आराधना करने और दीप जलाने की विशेष परंपरा है। इसके अलावा इस दिन दीपदान का भी खास महत्व है।

NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कार्तिक पूर्णिमा 2026: 24 नवंबर को मनाया जाएगा पर्व, जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ समय
📷 NRI Post Hindi Desk

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह पवित्र नदियों में डुबकी लगाने, भगवान विष्णु की आराधना करने और दीप जलाने की विशेष परंपरा है। इसके अलावा इस दिन दीपदान का भी खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ स्नान और दान करने से जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, इस बार पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है, ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किस दिन करना सही रहेगा और पूजा के लिए कौन सा समय शुभ है। द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन यानी 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा का सूर्योदय 24 नवंबर को होगा, इसलिए उदया तिथि के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा और इसी दिन स्नान-दान भी किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह का समय स्नान और दान के लिए विशेष माना गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ और दूसरे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं, वहीं शाम को चंद्रमा के दर्शन का समय 5 बजकर 1 मिनट बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने का खास महत्व है और इस दिन नदी, तालाब या मंदिर में दीपदान करना शुभ माना जाता है, अगर कोई बाहर नहीं जा सकता तो घर में तुलसी के पास या पूजा घर में दीपक जला सकता है, मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है और धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता काशी के गंगा घाटों पर दीपावली मनाने आते हैं, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, साथ ही कार्तिक पूर्णिमा का संबंध भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी माना जाता है, और सिख धर्म में भी इस दिन का खास महत्व है क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और गंगा या किसी पवित्र नदी में नहाना शुभ माना जाता है, अगर नदी में जाना संभव न हो तो घर पर पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं और इस दौरान भगवान का नाम लेना चाहिए। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करें, भगवान को फूल, फल और मिठाई चढ़ाएं, इसके बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोजन, अनाज, कपड़े या पैसे दान करें और शाम को घर के मंदिर और तुलसी के पास दीपक जलाएं। कार्तिक पूर्णिमा पर दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े या पैसे दान कर सकते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य मिलता है और इस पर्व पर पूजा-पाठ के साथ दूसरों की मदद करने का भी खास महत्व है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!