|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कालका-पिंजौर मार्ग पर बनेगी नई फोरलेन सड़क, 94.88 करोड़ की परियोजना को हरियाणा सरकार की मंजूरी

कालका क्षेत्र के लोगों के लिए दीपावली के अवसर पर एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने कालका-पिंजौर मार्ग पर पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक 6.70 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन करने

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कालका क्षेत्र के लोगों के लिए दीपावली के अवसर पर एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने कालका-पिंजौर मार्ग पर पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक 6.70 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन करने की महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 94.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिससे सड़क के नवनिर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण कार्य का टेंडर पायल कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग ने जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह मार्ग वर्तमान में जगह-जगह गहरे गड्ढों, असमान सतह और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालका-पिंजौर मार्ग पर लोगों को जल्द ही इन गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, स्थानीय निवासियों और व्यावसायिक वाहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। चार लेन की नई सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!