|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

काला कोट उतारकर क्रिकेट ड्रेस में इतिहास रचेंगी महिला वकील, दिसंबर में चंडीगढ़ में होगा अखिल भारतीय टूर्नामेंट

कोर्टरूम की काली कोट उतारकर अब महिला अधिवक्ता क्रिकेट टीम की ड्रेस में इतिहास रचने की तैयारी कर रही हैं। महिला अधिवक्ताओं में खेल, फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिवक्ता क्

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
काला कोट उतारकर क्रिकेट ड्रेस में इतिहास रचेंगी महिला वकील, दिसंबर में चंडीगढ़ में होगा अखिल भारतीय टूर्नामेंट
📷 NRI Post Hindi Desk

कोर्टरूम की काली कोट उतारकर अब महिला अधिवक्ता क्रिकेट टीम की ड्रेस में इतिहास रचने की तैयारी कर रही हैं। महिला अधिवक्ताओं में खेल, फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिवक्ता क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया है। एडवोकेट सविता सिसोदिया की पहल पर गठित इस एसोसिएशन की ओर से 21, 22 और 23 दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ में अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया जा रहा है। सविता सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में महिला अधिवक्ताओं के क्रिकेट मैच करवाने के उद्देश्य से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था, और अब इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए महिला अधिवक्ता क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया है। उनके नेतृत्व में एडवोकेट किरनदीप कौर, सुमन सागर, शिवानी, जसप्रीत कौर, सुमन कुमारी और कमलदीप कौर भी इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग राज्यों की चार टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें दिल्ली की दिल्ली डायनामाइट्स, हिमाचल प्रदेश की हिमालयन क्वींस इलेवन, आंध्र प्रदेश की डेक्कन क्वींस और पंजाब एवं हरियाणा की द विकेट काउंसल्स शामिल हैं। द विकेट काउंसल्स टीम में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में नामांकित सभी महिला अधिवक्ताओं को भाग लेने का खुला निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला अधिवक्ताओं को पेशेवर जिम्मेदारियों से इतर अपनी प्रतिभा दिखाने, फिटनेस बनाए रखने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और तनावपूर्ण दिनचर्या से राहत पाने का अवसर भी देगा। इसका उद्देश्य महिला अधिवक्ताओं को यह संदेश देना है कि कोर्टरूम और कानूनी पेशे की व्यस्तताओं के अलावा भी उनके पास अपनी रुचियों और प्रतिभा को निखारने के समान अवसर होने चाहिए। सविता सिसोदिया ने कहा कि उनका उद्देश्य इस पहल को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2027 में देश के सभी राज्यों की महिला अधिवक्ताओं की टीमों को इसमें शामिल करना है। इस प्रतियोगिता में उम्र की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है और अधिकांश महिला अधिवक्ता पहली बार क्रिकेट खेलेंगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बेहतर फिटनेस, मनोरंजन और तनावपूर्ण जीवन में खुशियां लाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि काली कोट के पीछे एक खिलाड़ी की भावना भी है, और वे केवल क्रिकेट नहीं खेल रहे, बल्कि इतिहास रचने, बाधाओं को तोड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई राह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका मकसद महिलाओं को प्रेरित करना और उनके जीवन में मुस्कान लाना है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!