|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

काशी में विंग्स ओवर गंगा: पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई यूनिट का किया उद्घाटन, राफेल-तेजस ने दिखाया दम

वाराणसी में वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित एयर शो के तीसरे दिन रविवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से ही भीड़ ज

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
काशी में विंग्स ओवर गंगा: पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई यूनिट का किया उद्घाटन, राफेल-तेजस ने दिखाया दम
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी में वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित एयर शो के तीसरे दिन रविवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी लोग सीढ़ियों पर अपने स्थान पर कब्जा जमाकर आसमान में होने वाले विमानों के करतब पर नजरें टिकाए बैठे रहे। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 10.10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट से ही वे अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन करने मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे, जहां उन्होंने 40 महिला कर्मियों से संवाद किया। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे और वहां से नमो घाट जाकर एयर शो का अवलोकन किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। एयर शो में काशी के आसमान में राफेल और तेजस विमानों ने अपना दम दिखाया। हवाई प्रदर्शन की शुरुआत 'काशी' फॉर्मेशन से हुई, जिसमें तीन किरण विमानों ने वी आकार के विक फॉर्मेशन में उड़ान भरी और उनके पीछे निकलती तिरंगे के रंगों वाली धुएं की धारियों ने गंगा के ऊपर आसमान को अलग रंग दे दिया। इसके बाद 'वरुणा' फॉर्मेशन में तीन एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी, जिनमें भारतीय वायुसेना और भारतीय थल सेना के हेलीकॉप्टर शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान रस्सी के सहारे जवानों को नीचे जलयान पर उतारने की प्रक्रिया यानी स्लिदरिंग ऑपरेशन का कौशल भी दिखाया गया। सुबह 11.50 बजे 'नीलकंठ' फॉर्मेशन में तीन राफेल लड़ाकू विमानों के समूह ने गंगा के ऊपर से उड़ान भरकर दर्शकों का ध्यान खींचा। 'सारनाथ' फॉर्मेशन में एक ऐतिहासिक हार्वर्ड विमान ने भी हवाई करतब दिखाए, जिसने दर्शकों को विमानन इतिहास की याद दिलाई। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एयर शो पर डाक टिकट जारी किया, इस दौरान वाराणसी की डाक प्रमुख भी मौजूद रहीं। एयर चीफ मार्शल ने जनता के बीच जाकर लोगों से मुलाकात की और हाथ मिलाया। नमोघाट से लेकर अस्सी घाट तक खचाखच भर चुका है और लोगों का आना अभी भी जारी है। विभिन्न जगहों के चेकिंग प्वाइंट से गुजरते हुए लोग घाट तक पहुंच रहे हैं। घाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को वापस भेजा जा रहा है, जबकि पैदल चलने वाले लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!