|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

काशी में 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, पछुआ हवाओं से तीन से पांच डिग्री गिरेगा तापमान

वाराणसी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सूरज ढलने के बाद ठंडक बढ़ने लगी है। गुरुवार को बीएचयू के मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

वाराणसी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सूरज ढलने के बाद ठंडक बढ़ने लगी है। गुरुवार को बीएचयू के मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान बीते चौबीस घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध छाई रही, जो कुछ ही देर बाद छट गई। हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हिमालयी और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में संभावित वर्षा के बाद पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे अगले पखवारे की शुरुआत यानी 16 नवंबर से प्रदेश के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। तापमान सामान्य के करीब पहुंचेगा, लेकिन इसी के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में वाराणसी में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से सुबह और रात की ठंडक में विशेष वृद्धि देखने को मिलेगी। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी, लेकिन रातें ठंडी होने लगेंगी। किसानों और आम लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सुबह और शाम के बदलते तापमान को देखते हुए गर्म कपड़ों का इंतजाम कर लें। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद आने वाली पछुआ हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ा देंगी और वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज होगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!