|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

किराये पर मिलेंगे ट्रैक्टर और ड्रोन! कृषि विशेषज्ञों ने कहा- आने वाली है नई कृषि क्रांति

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' के 'कृषि क्रांति के नए औजार' सत्र में विशेषज्ञों ने कहा कि खेती में अब सिर्फ हल, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर ही काम आने वाले औजार

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
किराये पर मिलेंगे ट्रैक्टर और ड्रोन! कृषि विशेषज्ञों ने कहा- आने वाली है नई कृषि क्रांति
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' के 'कृषि क्रांति के नए औजार' सत्र में विशेषज्ञों ने कहा कि खेती में अब सिर्फ हल, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर ही काम आने वाले औजार नहीं रहेंगे, बल्कि ड्रोन से खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव होगा और सैटेलाइट व सेंसर से फसल की सेहत पर नजर रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य (कृषि) केवी राजू, महिंद्रा ग्रुप के फार्म डिवीजन एंड ग्रोमैक्स के सीईओ हर्ष के राय और एग्रीकल्चर ड्रोन बनाने वाली कंपनी आईओटेकवर्ल्ड के को-फाउंडर एवं डायरेक्टर अनूप कुमार उपाध्याय ने अपने विचार रखे। सत्र में यह सवाल उठा कि छोटे किसानों तक ये आधुनिक मशीनें कैसे पहुंचेंगी और क्या हर किसान को लाखों रुपये खर्च करके ड्रोन या ट्रैक्टर खरीदना होगा, या किराये पर मशीनें लेकर भी खेती को आधुनिक बनाया जा सकेगा। चर्चा में ड्रोन के इस्तेमाल, महिला किसानों की भागीदारी, कृषि मशीनों को किराये पर उपलब्ध कराने और विकसित भारत 2047 के लिए खेती में मशीनीकरण की जरूरत पर जोर दिया गया। आईओटेकवर्ल्ड के को-फाउंडर अनूप कुमार उपाध्याय ने कहा कि ड्रोन अब खेती के लिए एक अहम मशीन बनता जा रहा है, क्योंकि पारंपरिक तरीके से एक एकड़ में छिड़काव करने में दो से तीन घंटे तक लग सकते हैं, जबकि ड्रोन से यह काम करीब सात मिनट में पूरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक छिड़काव में करीब 200 लीटर पानी लगता है, वहीं ड्रोन से लगभग 10 लीटर पानी में छिड़काव किया जा सकता है, जिससे कृषि रसायनों का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करने में मदद मिलती है। उन्होंने ड्रोन का एक बड़ा फायदा किसानों की सुरक्षा को बताया, क्योंकि पारंपरिक छिड़काव के दौरान किसान को खेत में जाकर कीटनाशक डालना पड़ता है, जबकि ड्रोन से छिड़काव के दौरान किसान दूर रहकर रिमोट से मशीन चला सकता है। उनके मुताबिक, ड्रोन जीपीएस और दूसरे सेंसर की मदद से ज्यादा सटीक तरीके से छिड़काव कर सकते हैं और वैज्ञानिकों के साथ किए गए परीक्षणों में ड्रोन के इस्तेमाल से उत्पादन में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। अनूप कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने और उन्हें ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे महिलाएं खेती में तकनीक का इस्तेमाल करने के साथ अपनी कमाई का नया जरिया भी बना सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी अब तक देश में करीब 4,000 ड्रोन बेच चुकी है और इनमें 40 से 45 फीसदी ड्रोन महिलाओं के पास हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई ड्रोन उद्यमी एक दिन में 10 एकड़ में छिड़काव करती है और प्रति एकड़ करीब 300 रुपये कमाती है, तो उसकी रोजाना 2,000 से 3,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है और गन्ने की ऊंची फसल, कपास तथा पानी भरे धान के खेतों में ड्रोन से छिड़काव करना खास तौर पर उपयोगी हो सकता है। सत्र में महिंद्रा ग्रुप के हर्ष के राय ने कहा कि खेती में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कृषि मशीनें और उपकरण तैयार करते समय महिला किसानों की जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर, टिलर और दूसरे कृषि उपकरणों को महिलाओं के इस्तेमाल के लिहाज से ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर कंपनियां विचार कर रही हैं और इस दिशा में रिसर्च और डेवलपमेंट का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने हुबली का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां एक महिला किसान अपनी बेटी के साथ ट्रैक्टर खरीदने के लिए पहुंची थीं। वहीं, नीति आयोग के सदस्य केवी राजू ने कहा कि खेती में कई ऐसे काम हैं जिन्हें महिलाएं आसानी से कर सकती हैं, जैसे पौधरोपण, ट्रांसप्लांटेशन, सब्जियों की तुड़ाई, ग्रेडिंग और छंटाई, और ड्रोन संचालन जैसे कामों के लिए भी महिलाओं को जरूरी ट्रेनिंग देने की आवश्यकता है। केवी राजू ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!