|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026 आज से, पीएम मोदी समेत जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज

भारत की खेती और किसानों के भविष्य को लेकर एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का नाम 'किसान तक भारत एग

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

भारत की खेती और किसानों के भविष्य को लेकर एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का नाम 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' है, जो 11 और 12 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में देशभर के किसान, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, नीति निर्माता, राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान खेती के सामने खड़ी चुनौतियों, आधुनिक तकनीक और किसानों के लिए नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के पहले दिन बुधवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र शुरू होगा। इसके तुरंत बाद 'खेती में तरक्की की नई चाबी' सत्र में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल होंगे। सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव 'एमपी में अब श्वेत क्रांति' विषय पर बात करेंगे। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट खेतों तक पहुंचती प्रयोगशालाओं पर विचार रखेंगे। दिनभर के सत्रों में पद्मश्री राहीबाई सोमा पोपरे, ट्रिनिटी साइओ, धीरेंद्र देसाई और मयंकिता चौरसिया जैसे किसान अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे। दोपहर में अर्जेंटीना, इजरायल, ब्राजील और रूस के राजनयिक और कृषि अताशे भारत मांगे मोर विषय पर चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया कबीर भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' विषय पर बोलेंगे। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी और नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. शाजी कृष्णन वी सहित विशेषज्ञ फसल गुनी और आय दोगुनी पर चर्चा करेंगे। शाम को डिजिटल खेती और कृषि क्रांति के नए औजारों पर सत्र होंगे, जिनमें नीति आयोग के सदस्य केवी राजू और महिंद्रा ग्रुप के हर्ष के राय शामिल होंगे। दूसरे दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 'मेरा पानी, मेरी विरासत' सत्र में शिरकत करेंगे। इसके बाद पद्मश्री डॉ. नेकराम शर्मा और किसान-कवि रुद्र प्रताप रुद्र अपने अनुभव साझा करेंगे। दोपहर 1 बजे के बाद उर्वरक और खाद से जुड़े सत्र होंगे, जिनमें दीपक फर्टिलाइजर्स के एससी मेहता और उर्वरक संघ के डॉ. एसके चौधरी भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद भोजपुरी गायक चंदन तिवारी मिट्टी के गीत प्रस्तुत करेंगे। अंतिम सत्र में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के महानिदेशक डॉ. साइमन हेक और आईसीआरआईएसएटी के डिप्टी डीजी डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड सहित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भविष्य की खेती पर विचार रखेंगे। यह सम्मेलन किसानों को नई तकनीक, बाजार और नीतियों से जोड़ने का बड़ा मंच साबित होगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!