श्रीनगर। कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान एक नई सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमले से दो दिन पहले एक किशोर ने, जो नौवीं-दसवीं कक्षा का छात्र है, कुलगाम में एक जगह सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर तैनात जवानों को हंसते हुए कहा था कि हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब मीरबाजार में उस विशेष स्थान से गुजरते हुए, जहां अक्सर सीआरपीएफ के जवानों का नाका रहता है, उक्त छात्र ने नाके पर तैनात जवानों को कथित तौर पर यह धमकी दी थी। उस समय जवानों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और इसे एक सामान्य धमकी समझकर नजरअंदाज कर दिया था। हमले के बाद उपजे हालात में जब उक्त नाका पार्टी के जवानों ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठजनों को दी, तो उन्होंने इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया। इस जानकारी के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने उक्त किशोर का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जांच शुरू कर दी है और उसका स्केच भी तैयार कराया जा रहा है। जिन जवानों के साथ बातचीत में किशोर ने यह कथित धमकी दी, उनसे उसके हुलिए का पता लगाकर स्केच तैयार कराए जाने की सूचना है, ताकि उस तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। इसके अलावा उक्त नाके के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि उक्त किशोर को चिह्नित किया जा सके। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या उक्त किशोर के जरिए आतंकियों ने धमकी भेजी थी, और अगर ऐसा है तो यह एक नया ट्रेंड होगा और विगत वर्षों में अपनी तरह का पहला मामला होगा जब हमले से पहले आतंकियों ने उसका एलान किया हो। एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या उसका हमले से कोई संबंध था अथवा उसने किसी के कहने पर जवानों को धमकी दी थी। हालांकि, अभी तक किशोर और हमलावरों के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां किसी किशोर द्वारा हमले की तथाकथित धमकी दिए जाने की जानकारी पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि सूत्रों के आधार पर यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है। जांच एजेंसियों की प्राथमिकता अब इस किशोर की पहचान कर उससे पूछताछ करना है, ताकि हमले की साजिश की पूरी तह तक पहुंचा जा सके।
कुलगाम हमले से दो दिन पहले छात्र ने हंसते हुए सीआरपीएफ जवानों को दी थी धमकी, जांच एजेंसियां छात्र की तलाश में जुटीं
श्रीनगर। कुलगाम में सीआरपीएफ दल पर हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान एक नई सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमले से दो दिन पहले एक किशोर ने, जो नौवीं-दसवीं कक्षा का छात्र है, कुल
NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


