मध्य प्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां बाघिन एमटी3 को करीब तीन महीने के दो शावकों के साथ देखा गया है, जिसके बाद रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यह बाघिन का दूसरा प्रसव है और बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू होने के बाद रिजर्व में तीसरी बार शावकों का जन्म हुआ है। माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च 2023 को बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद से यहां बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाघिन एमटी3 के दो नए शावकों के जन्म को इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पहले भी बाघिन एमटी3 दो शावकों को जन्म दे चुकी है, जिनमें एक नर और एक मादा शावक शामिल था और अब ये दोनों करीब 28 महीने के हो चुके हैं। नए शावकों के जन्म के साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में यहीं जन्मे बाघों की संख्या छह हो गई है, जबकि रिजर्व में दो प्रसव योग्य बाघिनें मौजूद हैं। रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के पीछे वन क्षेत्र के मैदानी अमले, पशु चिकित्सा दल, रिजर्व प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार प्रयासों की अहम भूमिका रही है। बाघिन एमटी3 के तीसरे प्रसव के साथ मध्य प्रदेश में बाघ पुनर्स्थापना और संरक्षण कार्यक्रम को एक और सफलता मिली है, जो रिजर्व में बाघों के लिए अनुकूल वन्यजीव आवास तैयार करने और उनकी आबादी को स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में हुई प्रगति को दर्शाती है।
कूनो के पास माधव टाइगर रिजर्व में खुशखबरी, बाघिन एमटी3 ने जन्मे दो नए शावक, बाघों की संख्या 11 हुई
मध्य प्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां बाघिन एमटी3 को करीब तीन महीने के दो शावकों के साथ देखा गया है, जिसके बाद रिजर्व में बाघों की कुल संख्या ब
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


