|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

केएमपी एक्सप्रेसवे पर रेवासन टोल के पास डायवर्जन लागू, क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण तक जारी रहेगा रूट बदलाव

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रेवासन टोल नाके के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और यह रूट डायवर्जन पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
केएमपी एक्सप्रेसवे पर रेवासन टोल के पास डायवर्जन लागू, क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण तक जारी रहेगा रूट बदलाव
📷 NRI Post Hindi Desk

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रेवासन टोल नाके के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और यह रूट डायवर्जन पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने तथा मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने तक लागू रहेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी और डीएसपी ट्रैफिक सुरेंद्र कौर के निर्देश पर संबंधित विभागों की ओर से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र सहरावत और एचएसआईआईडीसी के प्रबंधक एवं केएमपी प्रभारी प्रवीण बैनीवाल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पहलुओं की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिया का निर्माण पूरा होने तक रूट डायवर्जन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से से यातायात को दूर रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे और यातायात भी सुचारु बना रहे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें और मार्ग पर लगाए गए यातायात संकेतकों तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरने का प्रयास न किया जाए, विशेषकर भारी वाहन चालक सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। अधिकारियों के अनुसार पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग पर सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा, इसलिए नूंह से केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले सभी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी ले लें और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!