|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

केएल राहुल का बल्ला खुद स्टम्प से टकराया, हिट विकेट पर लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए की ओर से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का पहला अनऑफिशियल टेस्ट निराशाजनक रहा। लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में जारी इस मुकाबले में इंडिया-ए की पहली पारी 113 रनों पर सिमट

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
केएल राहुल का बल्ला खुद स्टम्प से टकराया, हिट विकेट पर लौटे पवेलियन
📷 NRI Post Hindi Desk

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए की ओर से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का पहला अनऑफिशियल टेस्ट निराशाजनक रहा। लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में जारी इस मुकाबले में इंडिया-ए की पहली पारी 113 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड-ए ने 317 रन बनाकर 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इंडिया-ए को दूसरी पारी में वापसी के लिए मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत थी, लेकिन केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। पहली पारी में राहुल आठ गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हुए थे, जब तब ऑफ स्टम्प के बाहर जाती फ्रेजर शीट की गेंद पर ड्राइव खेलने के प्रयास में उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर मिचेल हे ने कैच पकड़ लिया। दूसरी पारी में केएल राहुल ने 15 गेंदों पर चार रन बनाए और फिर अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। फ्रेजर शीट की ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर वापस उनकी ओर आ गई। राहुल ने गेंद को स्टम्प तक पहुंचने से रोकने के लिए बल्ला आगे किया, लेकिन इसी प्रयास में उनका बल्ला ऑफ स्टम्प से टकरा गया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे स्टम्प पर नहीं लगने वाली थी, लेकिन राहुल के बल्ले से विकेट गिरने के कारण उन्हें हिट विकेट आउट दिया गया। इस तरह फ्रेजर शीट ने उन्हें इस मैच में दूसरी बार अपना शिकार बनाया। केएल राहुल के दोनों पारियों में नाकाम रहने से इंडिया-ए की मुश्किलें बढ़ गईं, क्योंकि पहली पारी में कम स्कोर पर सिमटने के चलते न्यूजीलैंड-ए ने मजबूत बढ़त बना ली थी और दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव साफ था। इंडिया-ए की ओर से दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए और पांच रनों के निजी स्कोर पर साइमन कीन का शिकार बने। दूसरे दिन यानी 24 अक्टूबर तक स्टम्प तक इंडिया-ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 106 रन बना लिए थे, जिसमें देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर नॉटआउट हैं। राहुल के इस तरह से आउट होने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट प्रशंसक उनके इस अंदाज पर हैरानी जता रहे हैं।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!