सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों को लेकर एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी एनपीपीए ने 137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय कर दी है, जिसके चलते 9 नवंबर से इन दवाओं की कीमतों में भारी कटौती लागू होगी। इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों को सालाना अनुमानित 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत होगी। खास बात यह है कि करीब 600 ब्रांड की कीमतों में तो आधे से अधिक यानी 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे अधिक कटौती 96.45 प्रतिशत तक रही है। यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत गठित विशेषज्ञ समिति की 17 अक्टूबर को की गई सिफारिशों के बाद लिया गया है। बयान के मुताबिक अब तक 76 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,225 फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य जमा किए हैं और इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि खुदरा विक्रेताओं, दवा वितरकों और अस्पतालों को अपने परिसरों और वेबसाइटों पर संशोधित मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करनी होगी, जबकि राज्य औषधि नियंत्रकों को इस आदेश के अनुपालन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भारत में अभी तक पेश नहीं की गईं करीब 10 से 15 चिह्नित दवाओं पर भी बाजार में आने के बाद ट्रेड मार्जिन रेशनेलाइजेशन के तहत कीमतों की सीमा लागू होगी, जिससे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में भारी राहत मिलेगी और इलाज का खर्च काफी हद तक कम होगा।
कैंसर की 137 दवाओं के दाम में 96 प्रतिशत तक की भारी कटौती, मरीजों को हर साल 3502 करोड़ रुपये की बचत
सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों को लेकर एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी एनपीपीए ने 137 कैंसर
NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




