कैथल में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की करीब 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। मृतक के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका भाई करीब एक महीने पहले निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था और दस दिन के करीब वहां काम किया था। इसके बाद उनके पास सूचना आई कि काम करते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण उसका भाई नीचे गिर गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी टूट गई। कुलदीप का आरोप है कि मकान में काम करवाने वाले ठेकेदार ने उसके भाई को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, और यदि समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुलदीप के अनुसार हादसे के बाद हरदीप को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां करीब 20 दिन तक उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे वापस कैथल ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। हरदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। शहर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरा मजदूर, 20 दिन बाद पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
कैथल में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की करीब 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में प
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




