अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार शाम 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके तेज झटके लॉस एंजेलिस और पासाडेना सहित आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। धरती के कांपने से घबराए लोग दुकानों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और पेड़ झूलने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लॉस एंजेलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक टर्मिनल के अंदर छत की टाइल्स गिर गईं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप के बाद कई बार आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती भूकंप के बाद पहले 45 मिनट के भीतर 2.5 से 3.7 तीव्रता के चार आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। यह भूकंप थैंक्सगिविंग की छुट्टियों वाले हफ्ते के दौरान आया, जब दक्षिणी कैलिफोर्निया में सार्वजनिक गतिविधियां सामान्य से अधिक थीं। भूकंप के बाद लॉस एंजेलिस अग्निशमन विभाग तुरंत एक्शन में आ गया और अलग-अलग इलाकों के अग्निशमन केंद्रों से कर्मचारियों को तैनात किया गया, ताकि बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया जा सके और शहर के विभिन्न हिस्सों में संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके। लॉस एंजेलिस की मेयर ने भी कहा कि टीम स्थिति का आकलन कर रही है और भूकंप से होने वाले नुकसान पर नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस में भी महसूस हुए तेज झटके
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार शाम 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके तेज झटके लॉस एंजेलिस और पासाडेना सहित आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। धरती के कांपने से घबराए लोग दुकानों और इमारतों
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





