|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कोर्ट का अनादर और बॉन्ड तोड़ने पर बढ़ी सौरव-रांका की हिरासत, जमानतदारों की जांच में खुली पोल

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ऑर्डर कॉपी सामने आ गई है। इस आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से बताया है

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोर्ट का अनादर और बॉन्ड तोड़ने पर बढ़ी सौरव-रांका की हिरासत, जमानतदारों की जांच में खुली पोल
📷 NRI Post Hindi Desk

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ऑर्डर कॉपी सामने आ गई है। इस आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से बताया है कि क्यों दोनों नेताओं को फिर से 21 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके द्वारा पेश किए गए जमानतदारों को क्यों खारिज किया गया। यह ऑर्डर कॉपी ऐसे समय में सामने आई है जब सीजेपी की कानूनी टीम ने पहले जमानतदारों को बार-बार खारिज किए जाने और हिरासत की वैधता पर सवाल उठाए थे। अब आदेश की लिखित कॉपी में मजिस्ट्रेट ने जमानतदारों की पहचान और दोनों नेताओं को अदालत के सामने पेश कराने की उनकी क्षमता को लेकर आपत्तियां दर्ज की हैं। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा कि दोनों प्रतिवादियों ने 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत अपने बांड का जानबूझकर उल्लंघन किया और तुरंत सार्वजनिक शांति भंग की। आदेश के अनुसार जांच अधिकारी द्वारा पेश की गई सामग्री और आरोपियों के आचरण से यह स्पष्ट है कि उनका व्यवहार निष्पक्ष नहीं है और वे कानून के प्रति सम्मान नहीं दिखाते तथा डि-नोटीफाइड क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने के आदी रहे हैं। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि सुनवाई के दौरान दोनों नेताओं द्वारा भविष्य में इस तरह का अपराध न दोहराने का दिया गया बयान या आश्वासन रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री को देखते हुए विश्वास जगाने में विफल रहा है। दोनों नेताओं की ओर से पेश किए गए नए जमानतदारों पर मजिस्ट्रेट ने व्यक्तिगत रूप से जांच की। जांच में सामने आया कि एक जमानतदार के बांड और पहचान पत्र में तस्वीरों का स्पष्ट अंतर था और जब उससे अन्य पहचान पत्र मांगा गया तो वह पेश नहीं कर सका तथा गोलमोल जवाब देने लगा। दूसरा जमानतदार व्यक्तिगत पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति के बारे में बुनियादी जानकारी जैसे माता-पिता का नाम और पता तक बता पाया, जिसके लिए वह जमानतदार बनने आया था। कोर्ट ने माना कि दोनों ही जमानतदारों का आरोपियों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जो कि जमानतदार रखने का मूल उद्देश्य होता है। अदालत ने कहा कि लोक शांति भंग होने और जनता के बीच अव्यवस्था फैलने के गंभीर अंदेशे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को दो दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब और नई जमानतदारों की सूची दाखिल करने का मौका दिया है और तब तक के लिए सुरक्षात्मक उपायों की निरंतरता को आवश्यक मानते हुए दोनों सीजेपी नेताओं को 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं सीजेपी ने दावा किया है कि मजिस्ट्रेट ने उन लोगों को जमानतदार के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जो इन दोनों नेताओं की ओर से पेश हुए थे और इससे अब तक की पुलिस कार्रवाई की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। सीजेपी की ओर से पेश वकीलों ने बताया कि यह आदेश कानून और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उचित प्रक्रिया और जमानतदारों को लेकर तय किए गए पुराने फैसलों का सीधा उल्लंघन है तथा उनका यह भी दावा है कि पिछले चार दिनों में मजिस्ट्रेट ने आठ अलग-अलग लोगों को जमानतदार के रूप में खारिज कर दिया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!