कोलकाता के ईएम बाइपास पर सोमवार को एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रूबी के पास उस समय हुआ जब पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो कालेज स्ट्रीट में भाजपा के 'गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइपास पर बस और पिकअप वैन की टक्कर होते देखी और तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। सांसद ने मानवीय पहल करते हुए बिना देर किये अपनी गाड़ी से उतरकर घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें अपनी ही गाड़ी से एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दोनों घायलों को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की तैयारी की जा रही थी। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। सांसद की इस त्वरित पहल से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोलकाता में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, दो गंभीर घायल; सांसद ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया
कोलकाता के ईएम बाइपास पर सोमवार को एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रूबी के पास उस समय हुआ जब पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो
NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


