|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

खड़गे के 'बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, शाह बोले- कांग्रेस के पास बची है सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में हंगामा खड़ा हो गया है। खड़गे ने पटना दौरे के दौरान डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
खड़गे के 'बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, शाह बोले- कांग्रेस के पास बची है सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति
📷 NRI Post Hindi Desk

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में हंगामा खड़ा हो गया है। खड़गे ने पटना दौरे के दौरान डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान यह विवादित टिप्पणी की। दरअसल, खड़गे एसआईआर में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजने की बात कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी नहीं जाएंगे। इस पर खड़गे ने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के परिवार और उनके दिवंगत पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर शालीनता की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। शाह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों, पहले भी उनकी माताजी के विषय में आपत्तिजनक बातें कही गईं और उन्हें मौत का सौदागर तथा चायवाला कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया गया। अमित शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 12 सालों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा इतनी बढ़ गई है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है और न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी खड़गे के बयान पर आग बबूला हो गए और उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दिखाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि खड़गे की यह टिप्पणी 145 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान है और कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बनाए रखने वाले व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीतिक चापलूसी में कांग्रेस नेता इस हद तक गिर चुके हैं कि अब देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के पिता पर ओछी टिप्पणियां करने पर उतर आए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के बयानों पर पलटवार करते हुए खड़गे का बचाव किया है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि इसमें इतना विवादित क्या है, जब भाषण हो रहा था तो कोई चिल्ला रहा था और यह बस बोलने का एक तरीका है, ऐसा कहना बेइज्जती नहीं है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री खुद लगातार बेइज्जती कर रहे हैं और कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कभी जर्सी गाय तो कभी मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं, ऐसी भाषा भारत के इतिहास में किसी ने इस्तेमाल नहीं की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मामले में पार्टी का पक्ष रखा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!