|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

खान सर पर युवती का गंभीर आरोप: 'जान को खतरा', पटना के पीरबहोर थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना के पीरबहोर थाने में एक युवती की ओर से प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में युवती ने अपनी जान क

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
खान सर पर युवती का गंभीर आरोप: 'जान को खतरा', पटना के पीरबहोर थाने में दर्ज कराई शिकायत
📷 NRI Post Hindi Desk

पटना के पीरबहोर थाने में एक युवती की ओर से प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में युवती ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपों की सच्चाई की जांच की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह आवेदन सीधे पीड़िता ने नहीं, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से थाने में भेजा गया है। आवेदन में पीड़िता का नाम और मोबाइल नंबर अंकित है, लेकिन जब पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद पाया गया। स्थायी पते के रूप में आवेदन में केवल उत्तर प्रदेश लिखा गया है, जबकि अस्थायी पते के रूप में पटना के एक चौक का नाम दर्ज है। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम आवेदन में दिए गए पते और अन्य जानकारियों के आधार पर पीड़िता से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि युवती से संपर्क होने के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई संभव हो पाएगी। आवेदन के अनुसार, युवती अगस्त 2016 में पढ़ाई के सिलसिले में पटना आई थी। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पाल्पारानी क्षेत्र में फैजल खान उर्फ खान सर से शिक्षा ग्रहण कर रही थी। युवती ने दावा किया है कि उसे खान सर के बारे में कई गोपनीय जानकारियां हैं, जिसके चलते उसे डराया-धमकाया जा रहा है। आवेदन में कहा गया है कि फैजल खान उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और आजकल यह धमकी दे रहे हैं कि यदि कोई भी गोपनीय बात बाहर निकाली गई तो अंजाम बुरा होगा। युवती ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वह इन आरोपों की जांच करे और उसे खान सर से सुरक्षा प्रदान करे। गौरतलब है कि फैजल खान उर्फ खान सर इन दिनों पटना कोचिंग विवाद को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही तय होगा कि आवेदन में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!