|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट से बड़ी राहत, बीमार दादी से वीडियो कॉल पर बात करने की मिली मंजूरी

अमृतसर कोर्ट ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह को उनकी बीमार दादी से वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अमृतपाल सिंह बुधवार

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट से बड़ी राहत, बीमार दादी से वीडियो कॉल पर बात करने की मिली मंजूरी
📷 NRI Post Hindi Desk

अमृतसर कोर्ट ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह को उनकी बीमार दादी से वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अमृतपाल सिंह बुधवार से अगले पांच दिन तक अपनी दादी से एक बार दस मिनट के लिए वीडियो कॉल कर सकेगा। एडिशनल सेशंस जज बरिंदर सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश सुनाया और वीडियो कॉल की इजाजत दे दी। अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी देकर उनकी बीमार दादी से बात करने की मंजूरी मांगी थी। पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए याचिका में कोर्ट से गुजारिश की गई कि चूंकि अमृतपाल सिंह जेल में होने की वजह से अपनी दादी से मिल नहीं सकता, इसलिए उन्हें कम से कम वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात करने का मौका दिया जाए। कोर्ट से मिली मंजूरी के मुताबिक अमृतपाल सिंह को एक बार दस मिनट के लिए वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी और यह कॉल आज से पांच दिनों के अंदर की जा सकती है। अमृतपाल सिंह लंबे समय से असम की जेल में बंद हैं और वह अमृतसर जिले के गांव जल्लुपुर खेड़ा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2022 में दुबई से पंजाब लौटे थे और उसके बाद वारिस पंजाब दे संगठन में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने देश विरोधी और सरकार विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। यह मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण कोर्ट ने मानवीय आधार पर यह राहत प्रदान की है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से सांसद हैं और फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। कोर्ट के इस आदेश से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उनकी दादी की बीमारी के चलते परिवार लंबे समय से उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। वकीलों की दलील के बाद कोर्ट ने पाया कि जेल में बंद होने के कारण अमृतपाल सिंह अपनी बीमार दादी से सीधे मुलाकात नहीं कर सकते, इसलिए वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति देना उचित होगा। इस फैसले के बाद अमृतपाल सिंह अब अगले पांच दिनों के भीतर अपनी दादी से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!