|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बिजनौर में जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, 107 गांवों के लिए 2100 करोड़ अवमुक्त

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बिजनौर जनपद में भूमि अधिग्रहण हेतु 2100 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है, जिसके बाद अब जल्द

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बिजनौर में जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, 107 गांवों के लिए 2100 करोड़ अवमुक्त
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बिजनौर जनपद में भूमि अधिग्रहण हेतु 2100 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है, जिसके बाद अब जल्द ही जनपद के चयनित 107 गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे अमरोहा से वाया बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक बनाया जाएगा, और इसके लिए जनपद की तीन तहसीलों के गांवों को चयनित किया गया है, जिनमें बिजनौर तहसील के 64, चांदपुर तहसील के 34 और नजीबाबाद तहसील के 11 गांव शामिल हैं। संबंधित तहसीलों ने इन सभी चयनित गांवों में आधार वर्ष 1359 फसली के अनुसार कृषि के मालिकाना हक तथा सरकारी भूमि का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए यूपीडा को भेज दी थी, जिसके बाद यूपीडा ने सत्यापन पूरा होने पर इन गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद यूपीडा द्वारा धनराशि अवमुक्त किए जाने से अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आएगी, और प्रशासनिक स्तर पर भूमि अधिग्रहण के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया जाएगा। नोडल अधिकारी गंगा एक्सप्रेसवे एवं एडीएम न्यायिक बिजनौर शरद कुमार पाल ने बताया कि यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जनपद बिजनौर में भूमि अधिग्रहण के लिए 2100 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है और जल्द ही जनपद में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को विदुरकुटी से जोड़ने के लिए छाछरी मोड़ से सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 11 किलोमीटर होगी और यह सड़क छाछरी मोड़ से दारानगर गंज होते हुए विदुरकुटी तक पहुंचेगी। इस सड़क के निर्माण के बाद दारानगर गंज क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए बिजनौर नहीं आना पड़ेगा और वे एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जा सकेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद जनपद में चहुंमुखी विकास होगा तथा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे आसपास के राज्यों के लिए आवाजाही भी आसान हो जाएगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!