|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टायर फटने से पलटी वैन, 12 वर्षीय बालक की मौत, 13 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हापुड़ जनपद के हैदनगढ़ निवासी अंकुश अपने परिवार के साथ कोलकाता स्थित काली मंदिर में प्रसाद च

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टायर फटने से पलटी वैन, 12 वर्षीय बालक की मौत, 13 घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हापुड़ जनपद के हैदनगढ़ निवासी अंकुश अपने परिवार के साथ कोलकाता स्थित काली मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी ईको वैन का पिछला बाईं ओर का टायर अचानक फट गया। लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 14 लोगों में से 12 वर्षीय बालक सौरभ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बच्चों समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सफीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घायलों में अंकुश, उसकी पत्नी कोकिन्या, सात माह की बेटी सोना, रामकुमार, अंशु, राजकुमारी, पूजा, प्रवेश, रितिका और झतेरी समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि अंकुश के परिवार में दो पीढ़ियों से किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ था, जिसके चलते लगभग डेढ़ साल पहले अंकुश ने काली मंदिर में एक बेटी के जन्म की मन्नत मांगी थी। सात माह पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, और यही खुशी लेकर परिवार प्रसाद चढ़ाने कोलकाता जा रहा था। फूफा संजय की ईको वैन से परिवार शनिवार शाम कोलकाता के लिए निकला था, और सफीपुर के मवई ब्राह्मनान गांव के सामने यह हादसा हुआ। सफीपुर थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि वैन को सुरक्षित जगह पर खड़ा कराया गया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!