गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, अमरोहा से दिल्ली की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में अमरोहा निवासी 26 वर्षीय गौरव पुत्र रूपकिशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। स्वजन को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई रात के समय मिनी ट्रक में सब्जी भरकर अमरोहा से आजादपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। उसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस से दुर्घटना होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिला बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के हिंगवाड़ा गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। चलते समय मिनी ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक और उसके साथ बैठा युवक गौरव घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सिखेड़ा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद 26 वर्षीय गौरव को मृत घोषित कर दिया। सिंभावली थाना पुलिस ने घटना की जानकारी बीबी नगर पुलिस और मृतक के स्वजन को दे दी है। वहीं, यूपीडा के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि दुर्घटना जिला बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र में हुई है, जिसमें युवक की मौत हुई है। संबंधित थाने से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गनीमत यह रही कि तेज रफ्तार हाईवे पर पलटे मिनी ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया, जिससे एक और बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से मिनी ट्रक पलटा, अमरोहा के 26 वर्षीय युवक की मौत
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, अमरोहा से दिल्ली की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और ड
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





