|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

गंगा का कटाव रोकने सीएम सम्राट चौधरी ग्राउंड जीरो पर, काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध का किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। गंगा के बदलते प्रवाह और उससे उत्पन्न कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हु

NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गंगा का कटाव रोकने सीएम सम्राट चौधरी ग्राउंड जीरो पर, काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध का किया निरीक्षण
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। गंगा के बदलते प्रवाह और उससे उत्पन्न कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उर्जा मंत्री शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल और पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ तटबंध की सुरक्षा से जुड़ी हर पहलू की समीक्षा की। अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि तटबंध की सुरक्षा और आसपास के लोगों की जान-माल की हिफाजत सर्वोच्च प्राथमिकता है। पथ निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री को जियोबैग प्लेसमेंट, कट-एंड प्रोटेक्शन, टो प्रोटेक्शन और कटावरोधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बचाव कार्य में लगी मशीनरी, नावों, मजदूरों और अभियंताओं की तैनाती के बारे में भी बताया गया। मंत्री ने कहा कि तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं है और पिछले कई दिनों से दिन-रात मौके पर रहकर काम की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचने से बचाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि इस तटबंध की सुरक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से हाई अलर्ट जारी है और फिलहाल बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। गंगा की धारा में लगातार हो रहे बदलाव और संवेदनशील स्थानों पर बन रहे दबाव को देखते हुए विभागीय टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!