|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गाजियाबाद में बिजली विभाग का एक्शन: तीन दिन में 650 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे, वसूली के लिए छेड़ा अभियान

गाजियाबाद में बिजली बिल का बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। विभाग ने पिछले तीन दिनों में 650 से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए है

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गाजियाबाद में बिजली विभाग का एक्शन: तीन दिन में 650 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे, वसूली के लिए छेड़ा अभियान
📷 NRI Post Hindi Desk

गाजियाबाद में बिजली बिल का बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। विभाग ने पिछले तीन दिनों में 650 से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। यह कार्रवाई मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता की समीक्षा बैठक के बाद शुरू की गई है, जिसमें बड़े बकायेदारों पर विशेष फोकस रखा गया है। शहर के जोन प्रथम के शहरी क्षेत्र में लगभग 65,400 बकायेदार उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जिन पर कुल 21.25 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इन सभी के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों में करीब 450 गैर-स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, जिनमें सोमवार को अकेले 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन शामिल थे। इन सभी पर लगभग 40.50 लाख रुपये का बकाया था। इसके अलावा, करीब 300 स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी रिमोट सिस्टम के माध्यम से काटे गए हैं। इनमें अकबरपुर बहरामपुर, प्रताप विहार, शास्त्री नगर और बापूधाम क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। गैर-स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन क्षेत्रीय अवर अभियंताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर काटे गए। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जोन प्रथम में कुल 75,995 उपभोक्ताओं पर 19.59 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें डिवीजन-नौ में सबसे अधिक 27,792 बकायेदार हैं और उन पर 8.35 करोड़ रुपये बकाया है। डिवीजन-पांच में 24,045 उपभोक्ताओं पर 6.79 करोड़ रुपये और डिवीजन-एक में 16,596 उपभोक्ताओं पर 2.51 करोड़ रुपये बकाया है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर बड़े बकायेदारों की बिजली लाइन काटी और लंबे समय से बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर भी उतार लिए। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी बकायेदार अपना पूरा बिल जमा नहीं कर देते। बिजली विभाग का यह कदम उन उपभोक्ताओं के लिए कड़ी चेतावनी है जो बिल जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!