|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गाजियाबाद में 500 बच्चों की पढ़ाई पर संकट, नाले के पानी में उतरकर स्कूल पहुंच रहीं जेन अल्फा छात्राएं

गाजियाबाद के भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्कूल जाने के लिए छात्राओं को एक साल से नाले के गंदे पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है। स्कूल से लेकर भोपुरा लोनी रोड तक करीब 300 मीटर क

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गाजियाबाद में 500 बच्चों की पढ़ाई पर संकट, नाले के पानी में उतरकर स्कूल पहुंच रहीं जेन अल्फा छात्राएं
📷 NRI Post Hindi Desk

गाजियाबाद के भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्कूल जाने के लिए छात्राओं को एक साल से नाले के गंदे पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है। स्कूल से लेकर भोपुरा लोनी रोड तक करीब 300 मीटर की सड़क पूरी तरह से बदहाल है और करीब एक वर्ष से नाला ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस कारण यहां के करीब 500 बच्चों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है और बड़ी संख्या में बच्चे रोजाना इस डर से छुट्टी कर लेते हैं कि उन्हें नाले के पानी में घुसकर स्कूल जाना पड़ेगा। इन छात्राओं को नाले के पानी से गुजरने से पहले अपने जूते पैरों से निकालकर हाथों में लेने पड़ते हैं और फिर उस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मंगलवार को इन छात्रों ने खराब व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सिस्टम पर सवाल खड़े किए। ये बच्चे जेन अल्फा पीढ़ी के हैं जिनके हाथों में कलम की जगह जूते दिख रहे हैं। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं, दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारी इन बच्चों के भविष्य को डूबोने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने तमाम बार शिक्षा विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधियों तक गुहार लगाई है, लेकिन सुनवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहा है। नगर निगम के इस स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक करीब 400 से 500 बच्चे पंजीकृत हैं। भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी के अलावा डिफेंस कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, सोनिया विहार समेत आसपास की आठ से 10 कॉलोनियों की बेटियां यहां पढ़ने के लिए पहुंचती हैं। छात्रों का कहना है कि उनके दादा-दादी उन्हें बताते हैं कि वे 19वीं सदी में टूटी सड़कों और घुटनों तक भरे पानी से होकर स्कूल जाया करते थे, लेकिन वही जद्दोजहद 21वीं सदी में भी झेलनी पड़ रही है। डिजिटल युग चल रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं उसी पुराने जमाने की हैं। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार इस टूटी सड़क को नहीं बनवा पा रहे हैं, जिससे इन बच्चों की शिक्षा और भविष्य दोनों खतरे में पड़ गए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!