सर्दियों के दिनों में अधिकतर घरों में गीजर का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह जैसे गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ही उपकरण बिजली पर काम करते हैं और लोगों को सुविधा देते हैं, लेकिन दोनों में सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो ये दोनों ही जानलेवा तक साबित हो सकते हैं। बीते कुछ साल में ढेरों गीजर फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और कुछ लोगों ने तो अपनी जान तक गंवाई है। एयर कंडीशनर की तरह ही गीजर की भी सर्विसिंग जरूरी है, लेकिन अक्सर बहुत से लोग गीजर को बिना सर्विसिंग या उसको बिना चेक किए ही ऑन कर देते हैं, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। गीजर सर्विसिंग के दौरान यह चेक किया जाता है कि पानी की सप्लाई प्रोपर काम कर रही है या नहीं, और बिजली के तार आदि को भी चेक किया जाता है। अगर तार खराब या कट गया है तो उसको रिप्लेस किया जाता है। गैस पर चलने वाले गीजर की सर्विसिंग में उसके बर्नर आदि को चेक किया जाता है और साथ ही बर्नर आदि की सफाई भी होती है। गैस गीजर की सर्विसिंग के दौरान गैस लीकज आदि को चेक किया जाता है और अगर कहीं से लीकेज है तो उसको फिक्स किया जाता है। आमतौर पर गीजर बिजली और गैस पर काम करते हैं, जहां इलेक्ट्रिसिटी पर काम करने वाला गीजर बिजली का झटका मार सकता है, वहीं गैस पर चलने वाला गीजर घर में आग तक लगा सकता है। गैस गीजर कई बार खतरनाक गैस भी बनाता है और अक्सर बाथरूम या जहां पर गैस गीजर का इस्तेमाल हो रहा है, वहां पर प्रॉपर वेंटीलेशन नहीं होता, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इलेक्ट्रिक गीजर असल में गैस गीजर की तुलना में सुरक्षित माना जाता है क्योंकि घरों में इलेक्ट्रिक शॉक से बचाने के लिए एमसीबी आदि लगी होती हैं और तेज बिजली झटका लगने से पहले एमसीबी पावर सप्लाई को रोक देती है। इसलिए सर्दियों में पहली बार गीजर चालू करने से पहले उसकी सर्विसिंग और जांच जरूर कर लेनी चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती जानलेवा बन सकती है।
गीजर चलाने से पहले जरूर करें ये काम, जानलेवा है ये कॉमन गलती
सर्दियों के दिनों में अधिकतर घरों में गीजर का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह जैसे गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ही उपकरण बिजली पर काम करते हैं और लोगों को सुविधा देते हैं, ले
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




