पान मसाला और गुटका पर लगाए गए सेस से केंद्र सरकार ने देशभर में करीब 4200 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश को 180 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी मिली है। प्रदेश के नेशनल हेल्थ मिशन ने केंद्र सरकार के समक्ष इस राशि में हिमाचल की हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद यह राशि राज्य को उपलब्ध करवाई गई है। यह पूरी राशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रस्ताव के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च की जाएगी। पान मसाला और गुटका जैसे उत्पादों पर सेस लगाने के पीछे सरकार का एक उद्देश्य राजस्व जुटाना है तो दूसरा इनके सेवन को हतोत्साहित करना भी है। तंबाकू और अन्य हानिकारक पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों का बोझ सीधे स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ता है, इसलिए इन उत्पादों से एकत्र राशि का एक हिस्सा स्वास्थ्य क्षेत्र को उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुटका और पान मसाला का सेवन मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण माना जाता है, और इन उत्पादों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के पीछे लोगों को इनके सेवन से दूर करने का उद्देश्य भी जुड़ा है। प्रदेश में तंबाकू और गुटका सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। ऐसे में 4200 करोड़ रुपये के केंद्रीय राजस्व में हिमाचल को मिली 180 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी आर्थिक के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस राशि से प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हुए हैं, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
गुटका-पान मसाला पर लगे सेस से हिमाचल के खजाने में 180 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं पर होगा खर्च
पान मसाला और गुटका पर लगाए गए सेस से केंद्र सरकार ने देशभर में करीब 4200 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश को 180 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी मिली है। प्रदेश के नेशनल हेल्थ मिशन न
NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




