कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा एक फिल्म निर्माता हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लिजेल भले ही क्रिश्चियन हैं, लेकिन वो महादेव की भक्त हैं और हिंदू धर्म के सभी त्योहारों को सम्मान के साथ पूजती हैं। वो और रेमो हर साल गणपति उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी कपल ने गणपति की स्थापना की और रीति-रिवाज के साथ विसर्जन किया। लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख ट्रोल्स को कमेंट करने का मौका मिल गया। दरअसल, विसर्जन के दौरान आखिरी प्रणाम करते हुए लिजेल कुछ खाती दिखीं। वो लगातार कुछ चबा रही थीं। यहां तक कि जब वो गणपति जी के कान में प्रार्थना करने भी गईं, तो भी उनका मुंह रुका नहीं और वो लगातार चबाती रहीं। मुमकिन है कि लिजेल प्रसाद खा रही हों, लेकिन मौके की गहमागहमी में बना ये वीडियो देख यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए। ये वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसपर ट्रोल्स ने कमेंट कर लिखा कि इतनी भी क्या जल्दी थी, पहले खा ही लेतीं। कम से कम थोड़ा सब्र तो कर लेना चाहिए था। वहीं किसी और ने लिखा कि लिजेल बेटी समझ आ भी गया होगा गणपति जी को, क्या बोला। एक और ने कहा कि इतना पूजा-पाठ करते हुए, इतनी भी समझ नहीं थी क्या कि रुक जाती थोड़ा। साथ ही कई और लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि यार ये मजेदार है, कोई हेट नहीं। लिजेल बहुत क्यूट लग रही हैं। और क्या फर्क पड़ता है, बप्पा को सब पता है किस भक्त को क्या चाहिए। वहीं किसी ने लिजेल की ओर से सफाई देते हुए कहा कि वहां सबको नारियल का प्रसाद बांटा गया था, जिसे लिजेल भी चबाती दिख रही हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। अब ट्रोल्स जो भी कहें, लेकिन सही मायने में लिजेल लगीं बेहद क्यूट।
गणपति विसर्जन के दौरान खाती दिखीं रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल, सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा एक फिल्म निर्माता हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लिजेल भले ही क्रिश्चियन हैं, लेकिन वो महादेव की भक्त हैं औ
NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
