|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गणेश चतुर्थी 2026: घर में बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक बेहद खास हिंदू त्योहार है, जिन्हें बाधाओं को दूर करने वाले, ज्ञान प्रदान करने वाले और शुभ शुरुआत के रूप में पूजा जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गणेश चतुर्थी 2026: घर में बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान
📷 NRI Post Hindi Desk

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक बेहद खास हिंदू त्योहार है, जिन्हें बाधाओं को दूर करने वाले, ज्ञान प्रदान करने वाले और शुभ शुरुआत के रूप में पूजा जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026, सोमवार के दिन पड़ रहा है, और इसी दिन से दस दिवसीय भव्य गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को घर में लाने से तमाम तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस साल अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियमों का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के मुताबिक गणपति बप्पा को घर लाने के लिए सजावट ही काफी नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय सबसे पहले प्रतिमा की ऊंचाई का खास ध्यान रखें। घर में मूर्ति रखने के लिए नौ से ग्यारह इंच की मूर्ति सबसे सही मानी जाती है, क्योंकि बड़ी मूर्ति खरीदने पर पूजा करने से लेकर विसर्जन करने तक काफी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही भगवान गणेश की मुद्रा भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, और घर में स्थापित करने के लिए बप्पा की बैठी हुई मुद्रा सबसे सही मानी जाती है, जिसे शांति, स्थिरता और स्थायी सुख का प्रतीक माना जाता है। मूर्ति में उनकी चार भुजाएं होनी चाहिए, जिसमें ऊपरी बाएं हाथ में पाश, दाएं हाथ में अंकुश, नीचे वाले बाएं हाथ में मोदक और दायां हाथ अभय मुद्रा में सही माना जाता है। गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय उनकी सूंड की दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड की मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है, जो शांति और समृद्धि का प्रतीक होती है और इसे वाममुखी मूर्ति भी कहा जाता है। वहीं दाएं ओर मुड़ी सूंड वाली गणपति मूर्ति को सिद्धिविनायक कहा जाता है, जिसका स्वरूप काफी प्रभावशाली माना जाता है, लेकिन इनकी पूजा करने के काफी मुश्किल नियम होते हैं। इसके अलावा मूर्ति खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उनके पैरों के पास मूषक यानी उनका वाहन है या नहीं। साथ ही घर में प्रतिमा स्थापित करते समय यह ध्यान रखें कि बप्पा का मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए, क्योंकि पूजा के दौरान बप्पा का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना सही माना जाता है। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ और सलाह केवल सामान्य सूचना के लिए हैं और पाठकों से अनुरोध है कि वे इसे अंतिम सत्य न मानें तथा अपने विवेक का उपयोग करें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!