|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

गोपालगंज में विदेश भेजने के नाम पर 250 लोगों से ठगी, 3 करोड़ से अधिक वसूली का आरोप

गोपालगंज में विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर करीब 250 लोगों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल कैलाश के समीप एक भवन में

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गोपालगंज में विदेश भेजने के नाम पर 250 लोगों से ठगी, 3 करोड़ से अधिक वसूली का आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

गोपालगंज में विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर करीब 250 लोगों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल कैलाश के समीप एक भवन में संचालित अमारा ग्लोबल सर्विस के माध्यम से उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर रुपये वसूले गए। एजेंसी की ओर से विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर पीड़ितों से अलग-अलग रकम ली गई थी। काफी समय बीतने के बाद जब लोगों ने वीजा के संबंध में जानकारी मांगी तो एजेंट ने उन्हें दिल्ली बुलाया। आरोप है कि पीड़ितों के दिल्ली पहुंचते ही एजेंट ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और इसके बाद गोपालगंज शहर स्थित कार्यालय भी बंद मिला। कार्यालय बंद कर कर्मियों के फरार होने की जानकारी मिलने पर लोगों को अपने साथ ठगी होने की आशंका हुई। इसके बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही दूसरे स्थानों से आए पीड़ित एजेंसी के कार्यालय के पास जुट गए और हंगामा करते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की। पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने विदेश जाने की उम्मीद में अपनी जमा-पूंजी एजेंसी को दी थी और अब एजेंट के संपर्क से बाहर होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मामले के बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचे और कथित एजेंट के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस से रुपये वापस दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने पीड़ितों को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। ठगी की कुल रकम तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक राशि और पीड़ितों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!