|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गुरुग्राम बनाम नोएडा: बारिश में दिखता है सिस्टम का असली चेहरा, जानिए कहां और क्यों होती है पानी की समस्या

जब भी मानसून आता है, तो गुरुग्राम और दिल्ली के द्वारका इलाके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, जिनमें सड़कें झीलों में तब्दील और अंडरपास लबालब नजर आते हैं। बीते दिनों भारी बारिश के बाद दिल

NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गुरुग्राम बनाम नोएडा: बारिश में दिखता है सिस्टम का असली चेहरा, जानिए कहां और क्यों होती है पानी की समस्या
📷 NRI Post Hindi Desk

जब भी मानसून आता है, तो गुरुग्राम और दिल्ली के द्वारका इलाके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, जिनमें सड़कें झीलों में तब्दील और अंडरपास लबालब नजर आते हैं। बीते दिनों भारी बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे, जिसके बाद यह सवाल उठा कि एक ही समय में विकसित हुए इन शहरों में जल निकासी की स्थिति इतनी अलग क्यों है। नोएडा में तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति देखने को मिलती है, जबकि गुरुग्राम में मामूली बारिश में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसका पहला कारण यह है कि नोएडा अथॉरिटी ने जमीन बेचने से पहले चौड़ी सड़कें, सीवर लाइनें और बड़े ट्रंक ड्रेन्स बिछा लिए थे, जबकि गुरुग्राम में निजी कॉलोनियां और ऊंची इमारतें बुनियादी ढांचे से पहले बन गईं। इसके अलावा, नोएडा को यमुना और हिंडन नदियों का प्राकृतिक आउटफॉल मिलता है, जबकि गुरुग्राम के पास कोई सीधी नदी नहीं है और उसका पानी तीन नालों से होकर नजफगढ़ नाले तक पहुंचता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुग्राम के 28 किलोमीटर लंबे बादशाहपुर नाले का 18 किलोमीटर का हिस्सा अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है, जिससे वह सिर्फ कूड़ा नाला बनकर रह गया है। गुरुग्राम में अरावली से नजफगढ़ बेसिन तक पानी बहाने वाला प्राकृतिक ढलान भी मौजूद है, लेकिन अंधाधुंध शहरीकरण और कंक्रीट के विस्तार ने जोहड़, तालाब और चेक डैम की क्षमता खत्म कर दी है। गुरुग्राम का विकास 'कटे हुए टापुओं' की तरह हुआ, जिसमें बिल्डर अपनी कॉलोनी के अंदर तो पंप लगाते हैं, लेकिन बाहर मास्टर ड्रेन का इंतजाम नहीं रहता। सबसे बड़ी समस्या जवाबदेही को लेकर है, क्योंकि मुख्य नाले का काम एक एजेंसी, स्थानीय नालों का काम नगर निगम और हाईवे का काम एक दूसरी एजेंसी देखती है, जिससे सिस्टम बिखर जाता है। दिल्ली के पूरी तरह प्लान किए गए द्वारका इलाके में भी मास्टर ड्रेंस में सिल्टिंग और मुख्य नाले से अधूरे लिंक की वजह से पानी भर जाता है। जब तक जल निकासी की जिम्मेदारी किसी एक सशक्त एजेंसी को नहीं सौंपी जाती, तब तक हर भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव का कहर जारी रहेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!