|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

गुरुग्राम में कमीशन विवाद में हत्या की साजिश: कार में लगाया था जीपीएस ट्रैकर, पांच आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट में प्रॉपर्टी डील के कमीशन को लेकर एक युवक का अपहरण कर हत्या की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गुरुग्राम में कमीशन विवाद में हत्या की साजिश: कार में लगाया था जीपीएस ट्रैकर, पांच आरोपी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट में प्रॉपर्टी डील के कमीशन को लेकर एक युवक का अपहरण कर हत्या की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 21 सितंबर को अंजाम दी गई थी, जब प्रॉपर्टी डीलर के बेटे साहिल अरोड़ा को अगवा करने की कोशिश की गई, लेकिन युवक की सूझबूझ और हिम्मत से उसकी जान बच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, सुशांत लोक फेस निवासी साहिल अरोड़ा ने 22 सितंबर को सेक्टर-29 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 21 सितंबर को गैलेरिया मार्केट आया था और कार पार्क करके कैफे में गया था। जैसे ही वह वापस आकर कार में बैठने लगा, एक व्यक्ति अगली सीट पर और दो व्यक्ति पिछली सीट पर आकर बैठ गए, जिसके बाद अगली सीट पर बैठे युवक ने पिस्टल दिखाकर उसे साथ चलने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार से गोली नहीं चली, और साहिल ने हिम्मत दिखाते हुए कार आगे बढ़ा दी, जिससे पीछे बैठे दोनों आरोपी चलती कार से कूदकर भाग गए। कुछ दूर आगे स्कूटी आने पर कार रोकनी पड़ी, तो अगली सीट पर बैठा आरोपी भी कूदकर भाग गया, लेकिन उसकी पिस्टल कार में ही छूट गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अपराध शाखा सेक्टर-43 ने जांच शुरू की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-67 निवासी प्रवीण, लक्ष्मण विहार निवासी सुमेर सिंह, फरीदाबाद की वैधरम कालोनी निवासी शिव शंकर, दिल्ली के मीठापुर निवासी अमन और हेमंत के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रवीण ने साहिल के पिता के साथ प्रॉपर्टी की डील कराई थी, लेकिन बाद में साहिल के पिता ने वही प्रॉपर्टी किसी और के साथ डील कर ली, जिससे प्रवीण को कमीशन का पैसा नहीं मिला। इसी रंजिश में प्रवीण ने सुमेर के साथ मिलकर साहिल का अपहरण कर उसके पिता पर रुपये देने और डील रद करने का दबाव बनाने की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए प्रवीण और सुमेर नूंह से हथियार लेकर आए और सुमेर ने पैसा देकर अपने परिचित शिव शंकर, अमन और हेमंत को भी साजिश में शामिल कर लिया। वारदात से पहले प्रवीण ने साहिल की कार में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सके और उसे आसानी से ट्रैक किया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में जांच और आरोपितों को पकड़ने में क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई अंकित कुमार, एसआई विजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल सोमबीर और कॉन्स्टेबल अजीत कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और युवक की सजगता से एक बड़ी वारदात टल गई और आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!