ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने की बड़ी तैयारी कर रहा है। शहर के पार्कों में टूटी बेंच, खराब फुटपाथ और उजड़े लान की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने दो बड़े कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार कर इसकी ई-निविदा जारी कर दी है। इन दोनों कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 46 लाख रुपये है, जिसे प्राधिकरण खर्च करेगा। पहला बड़ा काम सेक्टर नॉलेज पार्क-5 स्थित डी-पार्क का है, जहां दो वर्ष तक सिविल कार्यों सहित रख-रखाव का काम कराया जाएगा। इसमें पार्क की बाउंड्रीवाल, फुटपाथ, इंटरलाकिंग टाइल्स, बेंच और अन्य सिविल संरचनाओं की मरम्मत शामिल है और इस कार्य पर 70 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरा बड़ा काम शहर की मुख्य सड़कों से जुड़ा है, जिसमें 45 मीटर, 60 मीटर और 80 मीटर चौड़ी कनेक्टिंग सड़कों, 130 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड और सेक्टर-7 में पेड़ों, झाड़ियों और लान की दो साल तक देखरेख के लिए नई एजेंसी चयनित की जाएगी। इस कार्य में पौधों की छंटाई, खाद-पानी देना, नए पौधे लगाना और ग्रीन बेल्ट की सफाई शामिल है तथा इस पर 1 करोड़ 75 लाख 79 हजार रुपये की लागत आएगी। ई-निविदा सेल के अनुसार, इन कार्यों के लिए 21 अक्टूबर को प्री-क्वालिफिकेशन बैठक होगी। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि इन कार्यों के होने से सेक्टरों के पार्कों में सुविधाएं बेहतर होंगी और ग्रीन बेल्ट की हरियाली बढ़ेगी। इस पहल से शहरवासियों को साफ-सुथरे और सुंदर पार्क मिलेंगे तथा मुख्य सड़कों के किनारे हरियाली और बेहतर होगी। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दीवाली को लेकर भी विशेष तैयारी कर रहा है, जिसके तहत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर शहर को चमकाने की योजना बनाई गई है।
ग्रेटर नोएडा के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का होगा कायाकल्प, प्राधिकरण खर्च करेगा 2.46 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने की बड़ी तैयारी कर रहा है। शहर के पार्कों में टूटी बेंच, खराब फुटपाथ और उजड़े लान की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण के उद्या
NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





