|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

ग्रेटर नोएडा में पत्नी का गुस्सा: फ्लैट में पति को दोस्त संग देखा, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी-2 के 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को एक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। एक विवाहित महिला अपने पति को दूसरी युवती के साथ फ्लैट

NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ग्रेटर नोएडा में पत्नी का गुस्सा: फ्लैट में पति को दोस्त संग देखा, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी-2 के 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को एक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। एक विवाहित महिला अपने पति को दूसरी युवती के साथ फ्लैट में देखकर भड़क गई और देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-168 में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच एक मामले में अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन पति सुनवाई में शामिल नहीं हुआ, जिसके बाद पत्नी उसे तलाशते हुए गौर सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित फ्लैट पर पहुंच गई। फ्लैट पर पहुंचते ही पत्नी ने अपने पति को एक युवती के साथ देखा, जिससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोनों महिलाओं के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई और माहौल गरमाते ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस की पूछताछ में बाद में यह बात सामने आई कि फ्लैट में मौजूद युवती उस युवक की दोस्त है और वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी। युवती ने सामान हटाने में मदद के लिए युवक को बुलाया था, लेकिन उसी दौरान पत्नी वहां पहुंच गई और उसने गलतफहमी में दोनों को एक साथ देखकर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली इलाके के अधीन गौर सिटी-2 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे थे और पुलिस ने दोनों से मामले की जानकारी ली है, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को कानूनी सलाह देकर भेज दिया गया है। वहीं, वायरल हो रहे इस वीडियो ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!