|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

ग्रेटर नोएडा में स्कूल निरीक्षण को पहुंचे सौरव दास का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने किया शांत

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण के तहत पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। वे सूरजपुर के देवला गांव में स्कूल का दौरा करने गए

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ग्रेटर नोएडा में स्कूल निरीक्षण को पहुंचे सौरव दास का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने किया शांत
📷 NRI Post Hindi Desk

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण के तहत पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। वे सूरजपुर के देवला गांव में स्कूल का दौरा करने गए थे, लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जमकर विरोध किया। सौरव दास कुछ लोगों के साथ सूरजपुर के तीन सरकारी स्कूलों देवला, जैतपुर और मकोड़ा गांव का दौरा करने गए थे। जब वे देवला गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, तो उससे पहले ही स्कूल का गेट अंदर से बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से वे अंदर नहीं जा सके। स्कूल के बाहर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने सौरव दास और उनके साथियों का विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सौरव दास बार-बार स्कूल में आकर अचानक निरीक्षण करते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई का माहौल खराब होता है और पढ़ाई में रुकावट आती है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि वे इसी इलाके के रहने वाले हैं और स्कूलों में सब कुछ ठीक चल रहा है, इसलिए इस तरह बार-बार दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और माहौल काफी गर्म हो गया। विवाद बढ़ता देख सौरव दास वहां से पीछे हटते नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वहां से हटाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोपहर के समय उन्हें सीजेपी से जुड़े लोगों के स्कूलों में पहुंचने की सूचना मिली थी, जिस पर ग्रामीणों ने हल्का विरोध जताया था। पुलिस ने साफ किया कि मौके पर शांति कायम है और कानून-व्यवस्था जैसी कोई समस्या नहीं है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों के स्कूलों में पहुंचने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि जो लोग वहां पहुंचे थे, उनके पास स्कूल के अंदर प्रवेश करने की कोई अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दावा किया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला, मकोड़ा और जैतपुर गांव के सभी प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह सही ढंग से चल रहे हैं। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सवाल उठाया कि आखिर उनके पहुंचने से पहले स्कूल क्यों बंद किए गए थे। सौरव दास ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज ग्रेटर नोएडा में था और यह ज्ञान का दूसरा मंदिर है जिसे उनके आने की आशंका में बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि स्कूलों को शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता है, लेकिन आज उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा के इन सभी मंदिरों पर ताले लगा दिए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उत्तर प्रदेश सरकार इतनी डरी हुई क्यों है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम 15 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए ग्रेटर नोएडा आई थी। उन्होंने दावा किया कि देवला गांव के स्कूल पहुंचने से पहले ही मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टीम का पीछा किया जा रहा है और बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध गाड़ियां उनके साथ घूम रही हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!