|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चौथा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, एमएसएमई और ओडीओपी को मिलेगा वैश्विक मंच

उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक बार फिर वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य, निवेश संभावनाओं और निर्यात क

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चौथा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, एमएसएमई और ओडीओपी को मिलेगा वैश्विक मंच
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को एक बार फिर वैश्विक मंच मिलने जा रहा है। प्रदेश के औद्योगिक सामर्थ्य, निवेश संभावनाओं और निर्यात क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में राज्य के विभिन्न विभागों, विकास प्राधिकरणों, एमएसएमई, ओडीओपी उद्यमियों और निर्यातकों का महाकुंभ सजेगा, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए कारोबारी साझेदारी के नए दरवाजे खोलेगा। ट्रेड शो को सेक्टर्स के हिसाब से अलग-अलग हॉल्स में बांटा गया है ताकि निवेशकों को यूपी की खूबियां समझने में आसानी हो। हॉल 1 और 3 में प्रदेश के प्रमुख निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर संस्थानों— इन्वेस्ट यूपी, यूपीडा, यूपीसीडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा का दबदबा रहेगा। वहीं, हॉल 4 में ‘यूपी एट अ ग्लांस’ के जरिए पूरे प्रदेश की विकास क्षमता की झलक दिखेगी। इसके अलावा हॉल 5 से 8 तक आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यटन, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर अपनी उपलब्धियां और अवसर प्रदर्शित करेंगे। यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले एमएसएमई और ‘एक जिला एक उत्पाद’ को इस ट्रेड शो में विशेष फोकस में रखा गया है। हॉल 9 और 10 पूरी तरह से ओडीओपी उत्पादों, नए उद्यमियों और एमएसएमई के लिए समर्पित होंगे। इसके साथ ही, हॉल 11 और 12 में कृषि, डेयरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण, आयुष, और जीआई टैग वाले उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। यह मंच ग्रामीण उद्यमिता और पारंपरिक उत्पादों को सीधा ग्लोबल खरीदारों से जोड़ेगा, जिससे स्थानीय ब्रांड्स को नई पहचान मिलेगी। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट सेक्टर की भूमिका अहम है। इसे ध्यान में रखते हुए हॉल 14 से 17 तक निर्यातकों, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स और मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़े क्षेत्रों को जगह दी गई है। क्रेडाई और परिवहन सेक्टर भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे, जिससे प्रदेश में निवेश और व्यापार के संपूर्ण इकोसिस्टम का शानदार प्रदर्शन होगा। ट्रेड शो के फोयर एरिया में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और बुंदेलखंड जैसे प्रमुख विकास प्राधिकरणों का जमावड़ा होगा। यह क्षेत्रवार औद्योगिक विकास और रियल एस्टेट की संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उद्योग संगठनों, चैंबरों, विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। वहीं, बी2बी और बी2सी खरीदारों के लिए क्यूआर कोड के जरिए तेजी से डिजिटल पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पहल से शिल्पकारों, स्टार्टअप्स और निर्यातकों को सीधे ग्लोबल मार्केट से जोड़ने का रास्ता खुलेगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!