|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गरीबों को अब इलाज के लिए मकान-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं: जेपी नड्डा

नोएडा फिल्म सिटी में आयोजित इंडिया टुडे के 'हेल्थवेल्थ समिट 2026' का शानदार आगाज हो चुका है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने देश के हेल्थकेयर सिस्टम का पूरा

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

नोएडा फिल्म सिटी में आयोजित इंडिया टुडे के 'हेल्थवेल्थ समिट 2026' का शानदार आगाज हो चुका है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने देश के हेल्थकेयर सिस्टम का पूरा रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। उन्होंने दो टूक कहा कि एक विकसित भारत तभी बन सकता है, जब देश के 140 करोड़ लोग स्वस्थ होंगे। नड्डा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी हो जाती थी, तो इलाज के लिए घर, जमीन और जेवर तक बेचने पड़ जाते थे, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले डॉक्टर कहते थे कि एंटीबायोटिक ले लो, सब खाओ, कोई परहेज नहीं, यानी पूरा सिस्टम सिर्फ बीमारी होने के बाद इलाज पर टिका था, लेकिन साल 2017 में आई नई नेशनल हेल्थ पॉलिसी ने इस सोच को बदला और अब सरकार प्रिवेंशन, प्रमोशन और होलिस्टिक अप्रोच पर काम कर रही है, जिसमें प्राइमरी से लेकर टर्शरी हेल्थकेयर तक एक मजबूत चेन बनाई जा रही है। देश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए खड़े किए गए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' गेमचेंजर साबित हुए हैं। मंत्री ने आंकड़े रखते हुए बताया कि 30 साल से ऊपर के 44 करोड़ लोगों की हाइपरटेंशन और डायबिटीज की स्क्रीनिंग की गई है और करोड़ों लोगों में शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों का पता लगाकर उनका इलाज शुरू किया गया है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण को 'यू-विन' पोर्टल के जरिए पूरी तरह डिजिटाइज कर दिया गया है और आज देश में इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी 70-71 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए नड्डा ने बताया कि देश में एम्स की संख्या 1 से बढ़कर सीधे 23 हो गई है और मेडिकल कॉलेज 387 से बढ़कर 1,063 हो गए हैं। यूजी और पीजी की सीटें तेजी से बढ़ाई जा रही हैं और सरकार इसके लिए हजारों करोड़ का निवेश कर रही है ताकि देश को बेहतरीन डॉक्टर मिल सकें। गरीबों के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज 61 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त हेल्थ कवर मिल रहा है और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को उनकी आर्थिक स्थिति या जाति-क्रीड देखे बिना, जीवन के अंतिम सांस तक 5 लाख रुपये का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस मिल रहा है। 'लांसेट' की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज कैंसर जैसे गंभीर रोगों का पता चलते ही 90 प्रतिशत मरीजों को एक महीने के भीतर इलाज मिलना शुरू हो जाता है। आम आदमी के जेब का खर्च जो कभी 63 प्रतिशत हुआ करता था, वह घटकर अब करीब 43-44 प्रतिशत पर आ गया है और जन औषधि केंद्रों तथा 'अमृत' फार्मेसियों के जरिए लोगों के करोड़ों रुपये बचाए जा रहे हैं। अपने भाषण के अंत में जेपी नड्डा ने युवाओं को एक बेहद प्रैक्टिकल और सख्त सलाह दी और मुस्कुराते हुए कहा कि समस्या न करने में ही समाधान है, अपने शरीर को पहचानिए, अपनी बॉडी को एब्यूज मत कीजिए, यंग जनरेशन को हेल्दी हैबिट्स और लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत है ताकि आपको और आपके परिवार को अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!