|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

गोविंदा के अफेयर की चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- बिना कारण टूट रहा मेरा घर

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और उनकी सह-कलाकार कोमलरानी के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही मे

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और उनकी सह-कलाकार कोमलरानी के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में गोविंदा अपनी सह-कलाकार कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अटकलों को और हवा मिल गई। इस पूरे विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से मदद मांगी है। सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। वीडियो में सुनीता आहूजा कहती हैं कि नमस्कार, आज मैं दक्षिणेश्वर काली मंदिर आई हूं। मां काली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं। मैं माता के द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें। जो मीडिया के आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं। सुनीता ने आगे कहा कि मैं मीडिया से भी हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप इन सबको सपोर्ट न करें। अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता, तो आप क्या करते। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि प्लीज आप लोग मुझे सपोर्ट करें। जितने भी जेन-जी बच्चे और औरतें हों, मुझे सपोर्ट करें। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। बिना किसी कारण मेरा घर टूट रहा है। सुनीता आहूजा ने अपनी अपील में कहा कि मैं चाहती हूं कि आप सब मेरे लिए स्टैंड लें। जेन-जी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से निवेदन है कि इस चीज को आगे न बढ़ाएं। उल्लेखनीय है कि गोविंदा फिल्म रूपा से सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से कोमलरानी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही गोविंदा को हर जगह अपनी सह-कलाकार के साथ देखा जा रहा है, जिसके कारण दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, गोविंदा ने साफ कर दिया है कि उनकी निजी जिंदगी से किसी को कुछ लेना-देना नहीं होना चाहिए। इस पूरे मामले में सुनीता आहूजा ने मंदिर जाकर देवी से प्रार्थना की और जनता तथा मीडिया से सहयोग की गुहार लगाई है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!