|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने शेयर की पनीर वाली भिंडी की रेसिपी, नाश्ते में बनाकर खाएं

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और कपल की पर्सनल लाइफ इन दिनों में खूब चर्चा में बनी हुई हैं। अपने बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से सुनीता

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और कपल की पर्सनल लाइफ इन दिनों में खूब चर्चा में बनी हुई हैं। अपने बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से सुनीता अब लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं। सुनीता सिर्फ बोलती ही अच्छी नहीं हैं, बल्कि कुकिंग में भी कमाल हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गोविंदा के लिए एक खास तरीके की भिंडी बनाती हैं, जिसे वो पनीर डालकर बनाती हैं। गोविंदा की फेवरेट इस पनीर-भिंडी की रेसिपी को उनकी पत्नी सुनीता ने इंटरव्यू में बताया है, जिसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होता है और घर के देसी मसालों से इस सब्जी को बनाया जाता है। पनीर-भिंडी झटपट बनने वाली सब्जी है, जिसे आप नाश्ते और डिनर में ट्राई कर सकते हैं और यह सब्जी रोटी और पराठे के साथ बेहद लाजवाब लगती है। पनीर-भिंडी बनाने के लिए सामग्री की बात करें तो इसके लिए 250 से 300 ग्राम भिंडी धोकर और सुखाकर कटी हुई, 100 से 150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 2 मिडियम साइज बारीक कटे हुए प्याज, 2 मिडियम साइज प्यूरी किए हुए टमाटर, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाला तथा तड़के के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल चाहिए। इसके अलावा 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार या आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया भी जरूरी है। पनीर-भिंडी बनाने का आसान तरीका यह है कि सबसे पहले भिंडी को थोड़ा लंबा-लंबा टुकड़ों में काट लें, उसके बाद कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करके उसमें भिंडी को फ्राई कर लें। भिंडी जब अच्छी तरह से कुरकुरी हो जाए तो उनको एक प्लेट में निकालकर साइड में रख लीजिए। उसके बाद कढ़ाई में दोबारा दो चम्मच तेल गर्म करें और उसमें हींग-जीरा डालें। उसके बाद लहसुन की कलियां और अदरक बारीक कटा हुआ मिला दें और बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सबको अच्छी तरह से भून लें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इसमें टमाटर की प्यूरी मिला दें और इसी समय नमक तथा सारे सूखे मसाले डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर दें। मसाले जब तेल छोड़ दें, तब इसमें भिंडी मिला दीजिए और जब तक मसाले भिंडी में मिलते हैं, उसके बाद भिंडी के ऊपर पनीर को मसलकर डाल दीजिए। अंत में पनीर और भिंडी को अच्छी तरह से मसालों में मिक्स कर लें और आखिर में हरा धनिया डालकर सब्जी को गार्निश कर दें। इस तरह तैयार इस पनीर वाली भिंडी को आप रोटी और पराठे के साथ नाश्ते या डिनर में परोस सकते हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!