|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का बड़ा बयान, पारिवारिक विवाद पर पूछे जाने पर इस अंदाज में दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की चालीस साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है और इस पूरे मामले ने अब उनकी बेटी टीना आहूजा का भी ध्यान खींचा है। दरअसल गोविंदा का नाम

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का बड़ा बयान, पारिवारिक विवाद पर पूछे जाने पर इस अंदाज में दिया जवाब
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की चालीस साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है और इस पूरे मामले ने अब उनकी बेटी टीना आहूजा का भी ध्यान खींचा है। दरअसल गोविंदा का नाम उनकी आने वाली फिल्म रूपा की सहकलाकार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कोमल रानी स्वर्णकर इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और डेब्यू से पहले ही दोनों को अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों का एक साथ दिखना और कोमल का सिंदूर पहनना भी बड़ी चर्चा का विषय बना था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत में कोमल रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बिना नाम लिए उन पर घर तोड़ने का आरोप भी लगाया है। वहीं कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और सफाई देते हुए कहा है कि उनका गोविंदा के साथ रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है तथा उनकी सभी सार्वजनिक उपस्थितियां फिल्म रूपा की प्रमोशन से जुड़ी हुई हैं। इस पूरे विवाद में कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियां भी कूद चुकी हैं और तीनों ने गोविंदा के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं। अब इस मामले पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंचीं, जहां रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आपकी फैमिली में बहुत सारी चीजें चल रही हैं और कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी के लिए कुछ लिख रही हैं। रिपोर्टर अपनी बात आगे बढ़ाता, उससे पहले ही टीना गुस्सा हो गईं और बोलीं कि हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं, थैंक्यू कहकर वो आगे बढ़ गईं। उनसे यह भी पूछा गया कि आप इस पर कुछ कहेंगी, तो उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया और स्टेज छोड़कर चली गईं। टीना के चेहरे पर मुस्कुराहट थी, लेकिन परिवार के सवाल पर उनका गुस्सा भी साफ दिखाई दिया। टीना को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो परिवारिक कलेश से परेशान हो गई हैं। गौरतलब है कि टीना ने ना ही अपनी मम्मी का पक्ष लिया और ना ही कोमल रानी के खिलाफ कुछ बोला, जिससे पता चलता है कि वो इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहती हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि गोविंदा परिवार का यह विवाद अब सिर्फ मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के सदस्यों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुका है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!