|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

गांव की महिलाएं शहरों से आगे! कामकाज में भागीदारी तेजी से बढ़ी, सरकारी आंकड़ों ने खोला राज

देश में महिलाओं के रोजगार को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। जहां शहरों में महिलाओं की नौकरी और आर्थिक भागीदारी को लेकर अक्सर चर्चा होती है, वहीं ताजा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गांव की महिलाएं शहरों से आगे! कामकाज में भागीदारी तेजी से बढ़ी, सरकारी आंकड़ों ने खोला राज
📷 NRI Post Hindi Desk

देश में महिलाओं के रोजगार को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। जहां शहरों में महिलाओं की नौकरी और आर्थिक भागीदारी को लेकर अक्सर चर्चा होती है, वहीं ताजा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में महिलाएं तेजी से वर्कफोर्स का हिस्सा बन रही हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से 16 नवंबर को जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे के अक्टूबर 2026 बुलेटिन के अनुसार, अक्टूबर 2026 में ग्रामीण महिलाओं की लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट बढ़कर 39.5 प्रतिशत पहुंच गई, वहीं शहरी महिलाओं के मामले में यह आंकड़ा 25.9 प्रतिशत रहा। यानी महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी बढ़ने की रफ्तार गांवों में शहरों के मुकाबले ज्यादा रही है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल में ग्रामीण महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर में 1.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शहरी महिलाओं की भागीदारी 0.5 प्रतिशत अंक बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी 38.4 प्रतिशत थी, जो अक्टूबर 2026 में बढ़कर 39.5 प्रतिशत हो गई, जबकि इसी अवधि में शहरी महिलाओं की भागीदारी 25.4 प्रतिशत से बढ़कर 25.9 प्रतिशत पहुंची। सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच भी ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी में 0.6 प्रतिशत अंक का इजाफा हुआ, जबकि शहरी महिलाओं की दर दोनों महीनों में 25.9 प्रतिशत पर स्थिर रही। रिपोर्ट में महिलाओं के रोजगार दर में भी सुधार दर्ज किया गया है। अक्टूबर 2026 में महिलाओं का कुल वर्कर पॉपुलेशन रेशियो बढ़कर 33.3 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 32.4 प्रतिशत था, यानी इसमें 0.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। ग्रामीण महिलाओं का यह अनुपात अक्टूबर 2025 में 36.9 प्रतिशत था, जो अक्टूबर 2026 में बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया, वहीं शहरी महिलाओं का अनुपात 22.9 प्रतिशत से बढ़कर 23.7 प्रतिशत पहुंचा। बेरोजगारी के मामले में ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला है। अक्टूबर 2026 में ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.8 प्रतिशत रही, जबकि शहरी महिलाओं में यह 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, पिछले एक साल में दोनों क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटी है। अक्टूबर 2025 में ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर 4 प्रतिशत और शहरी महिलाओं की 9.7 प्रतिशत थी, और अक्टूबर 2026 तक ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें 0.2 प्रतिशत अंक तथा शहरी क्षेत्रों में 1 प्रतिशत अंक की कमी आई। कुल मिलाकर महिलाओं की बेरोजगारी दर अक्टूबर 2025 के 5.4 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर 2026 में 5 प्रतिशत पर आ गई। बता दें कि श्रम बल भागीदारी दर बताती है कि 15 साल या उससे ज्यादा उम्र की आबादी में कितने प्रतिशत लोग काम कर रहे हैं या काम की तलाश में जुटे हैं, जबकि वर्कर पॉपुलेशन रेशियो बताता है कि कुल आबादी में कितने प्रतिशत लोग वास्तव में रोजगार में हैं। यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से किया जाता है और अक्टूबर 2026 के आंकड़े सर्वे से पहले के सात दिनों के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिसमें देशभर में कुल 3,70,475 लोगों से जानकारी जुटाई गई, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 2,11,474 और शहरी क्षेत्रों के 1,59,001 लोग शामिल थे।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!