|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गाजियाबाद के लोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मेडिकल स्टोर कर्मी की सरेआम हत्या; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी बाजार में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर कर्मी सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। चिरोड़ी गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनके पा

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गाजियाबाद के लोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मेडिकल स्टोर कर्मी की सरेआम हत्या; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
📷 NRI Post Hindi Desk

लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी बाजार में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर कर्मी सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। चिरोड़ी गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं और चौथे नंबर का बेटा सोनू (22) गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि वह खुद मजदूरी करते हैं। रात करीब नौ बजे सोनू अपने दोस्त की चाऊमीन रेहड़ी पर खड़ा था, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पीछे बैठे बदमाशों ने बिना कुछ कहे सोनू पर कई राउंड फायर कर दिए। तीन गोलियां सोनू के जा लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश जिला बागपत की ओर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पहुंची पुलिस घायल सोनू को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर स्वजन और गांव के लोगों ने बंथला चिरोड़ी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रकट किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वजन ने सोनू की किसी से रंजिश होने से मना किया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!