|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

गिरिडीह में आधी रात बुलडोजर कांड: 70 साल पुरानी खैनी की दुकान मलबे में तब्दील, किराएदार और मकान मालिक आमने-सामने

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया झंडा चौक के समीप सोमवार की देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से एक खैनी की दुकान को ध्वस्त कर दिया। दुकानदार अमृत साव ने बताया कि

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया झंडा चौक के समीप सोमवार की देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से एक खैनी की दुकान को ध्वस्त कर दिया। दुकानदार अमृत साव ने बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने आवास चले गए थे, लेकिन देर रात अज्ञात लोगों ने जेसीबी चलाकर दुकान को पूरी तरह ढहा दिया। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो दुकान मलबे में तब्दील हो चुकी थी और दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया था। इस घटना के बाद दुकानदार सह किराएदार अमृत साव और मकान मालिक नीरज कुमार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अमृत साव का कहना है कि वह और उनके पूर्वज पिछले 70 वर्षों से उक्त दुकान में किराएदार के रूप में व्यवसाय कर रहे थे और लगभग एक माह पूर्व मकान मालिक ने दुकान खाली करने का मौखिक आदेश दिया था, जिस पर उन्होंने 15 नवंबर तक दुकान खाली करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि तय समयसीमा से पहले ही दुर्भावनापूर्ण तरीके से रात के अंधेरे में जेसीबी चलवाकर दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं मकान मालिक नीरज कुमार ने बताया कि वह बैंककर्मी हैं और ओडिशा में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता बोकारो में रहते हैं और अस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि किराएदार से लंबे समय से दुकान खाली करने का अनुरोध किया जा रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। मकान मालिक का आरोप है कि किराएदार द्वारा जमीन उसके नाम बेचने या 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने की बात कही गई थी, जिसे लेकर पूर्व में थाने में आवेदन भी दिया गया है। नीरज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने किराएदार से कहा कि दुकान खाली नहीं करने पर न्यायालय का सहारा लिया जाएगा, तो किराएदार ने अपना सारा सामान निकालकर षड्यंत्र के तहत बीती रात दुकान तोड़ दी, ताकि उन्हें और उनके परिवार को फंसाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
गिरिडीह में आधी रात बुलडोजर कांड: 70 साल पुरानी खैनी की दुकान मलबे में तब्दील, किराएदार और मकान मालिक आमने-सामने — NRI Post