|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

गोरखपुर के गोलघर का बदलेगा लुक, डिजाइनर लाइटों और हरियाली से चमकेगा प्रमुख बाजार

गोरखपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोलघर की सड़कें अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएंगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत काली मंदिर से कचहरी चौराहे तक सड़क के बीच डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा, जि

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गोरखपुर के गोलघर का बदलेगा लुक, डिजाइनर लाइटों और हरियाली से चमकेगा प्रमुख बाजार
📷 NRI Post Hindi Desk

गोरखपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोलघर की सड़कें अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएंगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत काली मंदिर से कचहरी चौराहे तक सड़क के बीच डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस डिवाइडर के बीच छह मीटर ऊंची डिजाइनर लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात में गोलघर की शोभा बढ़ाने के साथ सड़क को रोशन भी करेंगी। इसके अलावा डिवाइडर पर छह फीट ऊंचे पेड़-पौधे और हेजेज लगाकर उसे हरियाली से सजाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार गोलघर में पहले से बने डिवाइडर के स्थान में थोड़ा बदलाव करते हुए बलदेव प्लाजा की तरफ इसे डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। अवर अभियंता अवनीश कुमार भारती ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत गोलघर में फुटपाथ बनाने का काम करीब पूरा हो चुका है और फुटपाथ के किनारे कई स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है। इन पार्किंग स्थलों पर पत्थर लगाने का काम भी जल्द शुरू होगा, जिससे सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और पैदल चलने वालों को भी सहूलियत होगी। सीएम ग्रिड की सड़कों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत केबल, नाली और फाइबर आप्टिकल सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि भविष्य में इन सुविधाओं को बिछाने या मरम्मत करने के लिए बार-बार सड़क की खोदाई न करनी पड़े। अधिशासी अभियंता अशोक भाटी के अनुसार सीएम ग्रिड के तहत सड़कों का निर्माण केवल आवागमन बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, डिवाइडर, रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को एक साथ विकसित किया जा रहा है। गोलघर में डिवाइडर और डिजाइनर लाइटों के साथ हरियाली विकसित होने से इस प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र का स्वरूप भी बदलेगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!