|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: नेपाल से ओजी गांजा लाकर छात्रों को बेचने वाला गिरोह धड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: नेपाल से ओजी गांजा लाकर छात्रों को बेचने वाला गिरोह धड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली के बछरांवा निवासी अमन सिंह (23) और सुल्तानपुर निवासी हरिविजय सिंह (25) के रूप में हुई है। अमन सिंह वर्तमान में लखनऊ के गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहता था, जबकि हरिविजय सिंह लखनऊ के विकास नगर में रह रहा था। शनिवार को नॉलेज पार्क-वन क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को गांजा समेत गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम ओजी गांजा और एक क्रेटा कार बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे नेपाल से ओजी गांजा लाकर लखनऊ, दिल्ली और एनसीआर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक ग्राम गांजा 2500 से 3000 रुपये में बेचते थे और इसकी लत में फंसे छात्रों और युवाओं को टारगेट करते थे। आरोपी कॉलेज, कोचिंग सेंटर और विश्वविद्यालयों के आसपास घूमकर गांजे की सप्लाई करते थे और कमाई आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले छह माह में कई बार एनसीआर में माल सप्लाई कर चुके हैं। अमन सिंह के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में पहले से पांच और हरिविजय सिंह के खिलाफ चार केस दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और बलवा समेत अन्य मामले शामिल हैं। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और नेपाल से सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!