ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस को 17 अक्टूबर 2026 की सुबह परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे, जिसकी जानकारी आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने पुलिस को दी। इसके बाद से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पांचों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में शोक की लहर है और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, रात में खाए थे नूडल्स
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस को 17 अक्टू
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


