पूरे घर की मजबूती पिलर यानी कॉलम पर टिकी होती है। अगर पिलर बनाने में जरा सी भी कमी रह गई तो मकान हमेशा के लिए कमजोर हो सकता है। अक्सर पिलर बनाते समय मिस्त्री या ठेकेदार एक ऐसी गलती कर देते हैं, जिसे नजरअंदाज करना और गलत ना समझना सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है। दरअसल, घर बनाते समय जब पिलर तैयार किया जाता है, तो सबसे पहले सरिया का एक ढांचा बनाया जाता है। दीवार या निर्माण की जरूरत के हिसाब से पिलर की मोटाई तय की जाती है और उसी मुताबिक इसका ढांचा तैयार किया जाता है। चार या छह सरियों वाले पिलर को खड़ा रखने के लिए स्ट्रिप्स या रिंग के जरिए बांधा जाता है, लेकिन यहीं पर मिस्त्री एक साधारण लेकिन भयंकर भूल कर बैठते हैं। पिलर के सरिये को बांधने के लिए जो रिंग बनाई जाती है, उसके दोनों सिरों को जोड़ते वक्त उसके हुक का एंगल अक्सर 90 डिग्री रखा जाता है, जबकि आधुनिक कंस्ट्रक्शन तकनीक के हिसाब से यह गलत है। पिलर के रिंग के हुक का एंगल हमेशा 135 डिग्री होना चाहिए। 135 डिग्री हुक के कई फायदे हैं, क्योंकि यह हमेशा पिलर को मजबूत पकड़ देता है और स्टील की छड़ को मजबूती से पकड़कर रखता है। भूकंप या भारी दबाव के दौरान 90 डिग्री वाले हुक आसानी से खुल जाते हैं, जबकि 135 डिग्री का हुक खुलने नहीं देता और स्ट्रक्चर को टूटने से बचाता है। यह कंक्रीट को अच्छे से बांधे रखता है, जिससे अंदर के मेन बार मुड़ते नहीं हैं। सामान्य या हल्के कामों में 90 डिग्री के हुक इस्तेमाल कर लिए जाते हैं, लेकिन आधुनिक आरसीसी और भूकंप-संवेदनशील इलाकों में ऐसे हुक कमजोर माने जाते हैं, क्योंकि दबाव पड़ने पर इनके खुलने का खतरा रहता है। इसलिए घर बनाते समय जब पिलर का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा हो, तब उसके रिंग के हुक के एंगल पर जरूर ध्यान देना चाहिए, ताकि मकान लंबे समय तक मजबूत बना रहे और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित रहे।
घर की मजबूती के लिए पिलर के हुक का एंगल 90 नहीं 135 डिग्री होना चाहिए, जानें वजह
पूरे घर की मजबूती पिलर यानी कॉलम पर टिकी होती है। अगर पिलर बनाने में जरा सी भी कमी रह गई तो मकान हमेशा के लिए कमजोर हो सकता है। अक्सर पिलर बनाते समय मिस्त्री या ठेकेदार एक ऐसी गलती कर देते हैं, जिसे न
NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




