|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

घर के आंगन में लगे ये पौधे बुलाते हैं सांप, तुरंत करें इन्हें दूर

घर के आंगन या बगीचे में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। ये पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और तरोताजा रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगीचे में ल

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

घर के आंगन या बगीचे में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। ये पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और तरोताजा रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगीचे में लगे कुछ खास तरह के घने पेड़-पौधे और झाड़ियां सांपों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सांपों को नमी, घनी छांव और ऐसी जगहें बहुत पसंद होती हैं जहां उन्हें कीड़े-मकोड़े या छोटे जीव आसानी से मिल सकें। अगर आपके घर के आसपास भी ऐसे पौधे लगे हैं तो सावधान हो जाएं और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें तुरंत आंगन से दूर कर दें। सांपों को आकर्षित करने वाले पौधों में सबसे पहला नाम चमेली और रात की रानी का आता है। इन पौधों के फूलों की तेज और भीनी-भीनी खुशबू कीटों और छोटे जीवों को आकर्षित करती है। इन्हीं जीवों का शिकार करने और घनी पत्तियों में छिपने के लिए सांप अक्सर इन झाड़ियों के आसपास डेरा जमा लेते हैं। इसी तरह लेमनग्रास को अक्सर एक काम के पौधे के तौर पर देखा जाता है, लेकिन घने गुच्छों में उगने पर ये अपने निचले हिस्से में कई ऐसी जगहें बना लेते हैं जहां सांप अपना डेर डाल सकते हैं। ये सांपों को भले ही सीधे तौर पर आकर्षित न करे, लेकिन इसकी छाया और ठंडी जगह उन्हें ऐसी पनाहगाह दे सकती है जो सांपों को पसंद होती हैं। चमेली एक घनी और उलझी हुई झाड़ी के रूप में बढ़ती है जो जमीन के पास सांपों को छिपने की जगह दे सकती है। इसकी घनी पत्तियां चूहों, कीड़ों और छोटे जानवरों को भी छिपने की जगह देती हैं जो इनडायरेक्टली सांपों को भी खींच सकती हैं। इसके अलावा चंदन के पेड़ की ठंडी तासीर सांपों को बेहद आकर्षित करती है। इसकी घनी छांव में सांप ठंडक पाने के लिए छिपकर बैठते हैं। इसलिए अगर आपके आंगन में ये पौधे लगे हैं तो सतर्क हो जाएं। बगीचे को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी उपाय अपनाने चाहिए। बगीचे के पौधों की नियमित छंटाई करते रहें ताकि वो जमीन से थोड़े ऊंचे और साफ दिखें। पौधों के आसपास सूखी पत्तियों और लकड़ी के ढेर न जमा होने दें, क्योंकि ऐसी जगहें सांपों को छिपने का मौका देती हैं। इसके अलावा बगीचे में गेंदे या स्नेकप्लांट जैसे पौधे लगाएं जिनकी तीखी गंध सांपों को दूर रखती है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने घर और बगीचे को सांपों से सुरक्षित रख सकते हैं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!